बिहार

कोरोना काल में सारी दुनिया PM नरेंद्र मोदी जी को मैनेजमेंट गुरु मान रही है: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना महामारी के दौर में कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी लोगों को हतोत्साहित कर रहे हैं जो कि देश हित में नहीं है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हिटलर के मंत्री गोयबल्स के नीति अपनाई है। राफेल पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी के बाद भी राहुल गांधी राफेल पर लगातार बोलते रहे, राफेल के देश में आने से देशवासियों के साथ ही सेना का मनोबल और बढ़ गया। लेकिन राहुल गांधी ने देश और सेना का मनोबल गिराने में लगे हुए हैं।

इसी तरह से कोरोना काल में जब सारी दुनिया पीएम नरेंद्र मोदी मैनेजमेंट गुरु मान रही है ऐसे में राहुल गांधी कोरोना की वैक्सीन आने को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

यह बच्चों का खेल नहीं है। वैक्सीन के लिए प्रोटोकॉल होते हैं। देश में तीन कंपनियां इस पर काम कर रही है। कोविड-19 के दौरान वह लोगों को हतोत्साहित कर रहे हैं जो कि राष्ट्रहित में नहीं है।

Related Articles

Back to top button