Main Slideउत्तराखंड

सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार होते ही अस्पताल में भर्ती हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पति

पिथौरागढ़ में अवैध खनन और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार होते ही जिला पंचायत अध्यक्ष पति वीरेंद्र सिंह बोहरा बीमार हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरे मामले में विपक्षी तो मौन साधे रहे, लेकिन भाजपा के ही एक गुट ने मोर्चा खोल दिया। इसे लेकर रविवार को यहां पूरे दिन खूब हंगामा हुआ।

अवैध खनन के बाद टिप्पर को राजस्व पुलिस से छुड़ाने के आरोप में जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा के पति वीरेंद्र सिंह बोहरा को पुलिस ने शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद से यहां भाजपा की भीतरी गुटबाजी सामने आ गई। भाजपा के एक गुट के नेताओं को जैसे ही पता चला कि वीरेंद्र सिंह को अस्पताल में भर्ती करने का प्रयास किया जा रहा है तो वे अस्पताल पहुंच हंगामा करने लगे। करीब नौ बजे तक सभी धरने पर ही बैठे रहे। उनका कहना था कि डॉक्टरों का पैनल पहले स्वास्थ्य की जांच करे तब जाकर उन्हें भर्ती होने दिया जाएगा, लेकिन उनकी एक न चली। वीरेंद्र को अस्पताल में भर्ती किया गया।

Related Articles

Back to top button