उत्तराखंड

हडकंप: उत्तराखंड में कोरोना वायरस हुआ बेकाबू बीते पांच दिनों में 4209 संक्रमित मरीज मिले

उत्तराखंड के चार मैदानी जिलों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते पांच दिनों में प्रदेश में 4200 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें 1250 मरीज देहरादून जिले के हैं। देहरादून जिले में रोजाना 200 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं।

एक सितंबर से अनलॉक-4 शुरू होने के बाद प्रदेश में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। चार मैदानी जिलों में कोरोना वायरस बेकाबू हो रहा है। बीते पांच दिनों में प्रदेश में 4209 संक्रमित मरीज मिले हैं।

इसमें 3010 मरीज देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल जिले में मिले हैं। देहरादून जिले में कोरोना को लेकर स्थिति गंभीर हो रही है। पांच दिन में अकेले देहरादून में ही 1250 मरीज मिल चुके हैं।

तेजी से संक्रमित मामले बढ़ने से पहली बार प्रदेश में संक्रमण दर 6.02 प्रतिशत पहुंच गई है। नैनीताल जिले में संक्रमण दर सबसे अधिक 9.52 प्रतिशत और देहरादून में 8.26 प्रतिशत है। जबकि पिथौरागढ़ जिले में सबसे कम 2.18 प्रतिशत संक्रमण दर है। बीते पांच दिन में मैदानी जिलों में संक्रमण की स्थिति

जिला               संक्रमित
देहरादून            1250
ऊधमसिंह नगर   756
हरिद्वार               557
नैनीताल             447

Related Articles

Back to top button