धर्म/अध्यात्म

आइये जाने 01 अक्टूबर 2020 का राशिफल

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, अधिक आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, पुरुषोत्तमी पूर्णिमा का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

विशेष: पंचक।

आज का पर्व एवं त्योहार: पुरुषोत्तमी पूर्णिमा।

आज की भद्रा: दोपहर 01:29 बजे तक।

राशिफल

मेष: पारिवारिक या व्यक्तिगत समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे, लेकिन मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्क रहकर यात्रा करें।

मिथुन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति बन सकती है, लेकिन सतर्क रहकर यात्रा करें। मैत्री संबंध मधुर होंगे।

कर्क: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा।

सिंह: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कन्या: रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। पिता अथवा धर्म गुरु से सहयोग मिलेगा।

तुला: विरोधी सक्रिय रहेगा, लेकिन व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मैत्री संबंध मधुर होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। नए रिश्ते बनेंगे।

धनु: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। आर्थिक प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

मकर: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मीन: भावुकता पर नियंत्रण रखें। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

Related Articles

Back to top button