LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशखबर 50देश

समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव का हुआ निधन

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। 92 साल के मुलायम ने औरैया में अपने पैतृक गांव ककोर के कढोरे का पुरवा में अंतिम सांस ली। वह समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाते थे। वह तीन बार स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य और दो बार औरैया के विकासखंड भाग्यनगर के ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं।

पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। अखिलेश ने कहा कि वह आजीवन किसान, गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों की आवाज उठाते रहे। उनका शहर में कोई अपना मकान नहीं है। वे पूरी जिंदगी गांव में ही सादगी का जीवन जिए।

Know who is the Samajwadi Party leader Mulayam Singh Yadav died in Auraiya  SP President Akhilesh Yadav give tribute - जानिए, कौन हैं वो सपा नेता मुलायम  सिंह यादव जिनका हुआ निधन,

अखिलेश ने कहा वह आजीवन समाजवादी विचाराधारा के प्रति समर्पित रहे। उनके निधन से पार्टी को अपूरर्णीय क्षति हुई है हाल ही में वह कानपुर के रिजेंसी हॉस्पिटल से ठीक होकर घर लौटे थे। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर के बाहर लोग जुटने लगे।

Related Articles

Back to top button