Main Slideदेशबड़ी खबर

दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट में जन्मा बच्चा:-

दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बुधवार को एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया|
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में सवार महिला को अचानक लेबर पेन शुरू हो गया। क्रू ने हालात की गंभीरता को देखते हुए महिला की विमान में ही डिलीवरी कराने का निर्णय लिया। इसके बाद महिला ने एक लड़के को जन्म दिया।

Baby boy born in Indigo Delhi Bengaluru flight

डिलिवरी के तुरंत बाद फ्लाइट की बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमरजैंसी लैंडिंग कराई गई। मां और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।

विमान कंपनी इंडिगो ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6E 122 में एक प्रीमैच्योर बच्चे का जन्म हुआ।

Related Articles

Back to top button