Main Slideउत्तर प्रदेशदेशबड़ी खबर

चयन नहीं हुआ तो यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवक ने गोमती में लगाई छलांग:-

लखनऊ के गौतमपल्ली थानाक्षेत्र के रिवर फ्रंट से रविवार दोपहर को एक युवक ने अचानक गोमती नदी में छलांग लगा दी। 1090 चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों को मौजूद लोगों ने सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस व गोमती नदी में नाव पर बैठे मछुआरों ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने तत्काल उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं से पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक युवक यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। वह मूलरूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला है।

चयन नहीं हुआ तो यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवक ने गोमती में लगाई छलांग »  Natural News

गौतमपल्ली थाने के दरोगा राजेश सरोज के मुताबिक रिवर फ्रंट से रविवार दोपहर को नदी में छलांग लगाने वाला युवक मूलरूप से बिहार के दरभंगा के मंगलपरु लालबाग निवासी विवेक कुमार विभाकर है। उसे बाहर निकालने केबाद पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकेहोश में आने केबाद पूछताछ की गई। पूछताछ में विवेक ने बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी करता है। हाल ही में आये परीक्षा परिणाम में उसका चयन नहीं हुआ। पटना की एक युवती से उसका प्रेम संबंध भी चार साल है। चयन न होने के कारण युवती ने उससे दूरी बना ली थी। इसी कारण वह डिप्रेशन में आ गया। उसने खुदकुशी करने के लिए नदी में छलांग लगाई थी। विवेक अपने बहनोई के साथ जेल रोड मेट्रो ऑफिसर्स कॉलोनी में रहता है। बहन से घूमने की बात कहकर घर से निकला था। युवक के बहनोई मेट्रो में तैनात हैं। पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दी है।
युवक के कूदने की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां नदी में मौजूद मछुआरे विवेक को बचाने के लिए कूद गये। मछुआरे श्रीपाल, दीपू और रिंकू के प्रयास से विवेक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तीनों को पुलिस ने इसके लिए कुछ रूपये देने की पेशकश की लेकिन इनकार कर दिया। कहा कि किसी की जान बचाने केलिए रुपये नहीं लेते हैं। इससे हमें पुण्य मिलता हैं। जिसकी जान बचाते है उसके परिवारीजनों की दुआओं से हमलोगों के पास कमी नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button