Main Slideदेशबड़ी खबर

यूपी विधानसभा के सामने महिला ने खुद को लगाई आग, धर्म बदल किया था निकाह:-

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा कार्यालय के सामने मंगलवार दोपहर एक महिला ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। देखते ही देखते हड़कंप मच गया। हालांकि, वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग बुझाई, लेकिन तब तक महिला काफी हद तक जल चुकी थी। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यूपी विधानसभा के सामने महिला ने खुद को लगाई आग, ससुराल वालो पर लगाया परेशान  करने का आरोप - Crime Nazar News

महिला की शादी महाराजगंज में रहने वाले अखिलेश तिवारी (35) से हुई थी। मनमुटाव के बाद उससे तलाक हो गया। इसके बाद महिला ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के युवक से निकाह किया। इसके बाद आसिफ सऊदी अरब चला गया।

Video: यूपी विधानसभा के बाहर महिला ने खुद को लगाई आग, धर्म बदलकर किया था  निकाह Woman set herself on fire outside UP assembly she converted herself  into islam lucknow news uttar
महिला का आरोप है कि इस दौरान आसिफ के परिजन लगातार उसे प्रताड़ित करते रहे, जिससे तंग आकर उसने आत्मदाह की कोशिश की। उसका कहना है कि महराजगंज थाने में उसने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इंसाफ के लिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहती थी, लेकिन मुलाकात न होने से निराश होकर महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।

Related Articles

Back to top button