मनोरंजन

गणेश चतुर्थी के मौके पर एकजुट हुआ कपूर खानदान, करीना और करिश्मा सहित दिखे परिवार के ये सदस्य

उन्होंने गणपति बप्पा की मूर्ति बनाई थी। करीना ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, 'गणपति सेलिब्रेशन इस साल कुछ मुश्किल होने वाला है

करीना कपूर गणेश चतुर्थी के मौके पर अपनी बुआ रीमा जैन के घर पहुंचीं। करीना के साथ सैफ अली खान और तैमूर भी थे। किसी भी त्योहार पर कपूर खानदान के सदस्य एक साथ जुटते हैं। गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने करीना परिवार के साथ अपने कजन अरमान जैन और आदर जैन के घर पहुंचीं।

सामने आई तस्वीरों में करीना कपूर के अलावा करिश्मा कपूर उनकी मां बबीता, रीमा जैन, आदर जैन और परिवार के अन्य सदस्य नजर आ रहे हैं। इस दौरान करण जौहर के दोनों बच्चे रूही जौहर और यश जौहर भी दिखे। एक अन्य वीडियो में तैमूर, आदर जैन के साथ खिलते हुए दिख रहे हैं। सफेद कुर्ता पैजामा पहने तैमूर बहुत क्यूट लग रहे हैं।

इससे पहले करीना ने तैमूर की एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने गणपति बप्पा की मूर्ति बनाई थी। करीना ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, ‘गणपति सेलिब्रेशन इस साल कुछ मुश्किल होने वाला है लेकिन टिम (तैमूर) ने इस त्योहार को खास बना दिया है। उसने हमारे लिए Lego से खूबसूरत गणेश जी तैयार किए हैं। आप सभी को हैप्पी गणेश चतुर्थी। मैं सभी के लिए शांति, स्वास्थ्य और सुरक्षा की प्रार्थना करती हूं।’

फिल्मों की बात करें तो करीना की आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ है। इसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म क्रिसमस 2021 में रिलीज होगी। करीना की हालिया रिलीज फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ थी। इसमें उनके साथ इरफान खान और राधिका मदान थे।

Related Articles

Back to top button