Main Slideउत्तर प्रदेशदेशबड़ी खबर

गाजियाबाद के मॉल में भगवान राम की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी:-

दिवाली के मौके पर बाजारों की रौनक बढ़ गई है | लोग घरों से बाहर शॉपिंग के लिए भी निकल रहे हैं | वहीं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक मॉल में भगवान राम की प्रतिमा इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है | लोग इस मूर्ति के आगे तस्वीरें भी ले रहे हैं | गाजियाबाद के पैसिफिक मॉल के अंदर भगवान राम की एक बड़ी प्रतिमा रखी गई है | ये प्रतिमा करीब 8 फीट की है | वहीं भगवान राम की ये प्रतिमा फिलहाल आकर्षण का केंद्र बनी हुई है | लोग इस प्रतिमा के आगे फोटो और सेल्फी लेते हुए भी नजर आए | इस प्रतिमा के आस-पास लाइटिंग की गई है | साथ ही इस प्रतिमा को मॉल में इस तरह से बीच में रखा गया है कि वो मॉल के हर हिस्से से नजर आए |

Lord ram Statue at pacific mall, Ghaziabad : IndiaSpeaks

मॉल प्रशासन का कहना है उनकी कोशिश है कि लोग अच्छा महसूस करें | इसलिए प्रशासन ने ये मूर्ति रखवाई है | मॉल के मैनेजर ने बताया कि वे हर बार त्योहारों से पहले कोई थीम लेकर चलते हैं | इस बार दशहरा से दिवाली तक के लिए भगवान राम की मूर्ति रखी गई है | वहीं क्रिसमस से पहले कई बार क्रिसमस ट्री भी सजाई जाती है | उन्होंने कहा कि जिस तरह से कोरोना वायरस के कारण मार्च से ही मॉल बंद थे | उसके बाद जब पांच महीने बाद मॉल खुले तो लोग बेहद कम संख्या में आ रहे थे | इसलिए मॉल प्रशासन की कोशिश है कि जो लोग मॉल में आए, उन्हें एक सकारात्मक ऊर्जा मिले |

Related Articles

Back to top button