प्रदेशमध्य प्रदेश

MP : फ्रांसीसी राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस विधायक समेत 49 अन्य लोगों गिरफ्तार

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि भोपाल के एक कांग्रेस विधायक और 49 अन्य लोगों को रविवार को फ्रांसीसी राष्ट्रपति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ भादवि की धारा 188 (एक लोकसेवक द्वारा घोषित आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए विधायक का नाम आरिफ मसूद है।

उपेंद्र जैन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ने बाताया कि इन्होंने बिना किसी अनुमति के शनिवार को शहर के तलैया पुलिस स्टेशन क्षेत्र में फ्रेंच के राष्ट्रपति के खिलाफ इकबाल मैदान में विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक उन्हें थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि कोरोना महामारी के मद्देनजर उन्होंने जिला कलेक्टर की ओर से जारी निषेधात्मक आदेशों का उल्लंघन किया, इसलिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई और गिरफ्तारी हुई थी।

रविवार को इकबाल मैदान में एक अन्य विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। एडीजी ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रदर्शन को लेकर एक मैसे सर्कुलेट हुआ था। गिरफ्तारी से पहले आरिफ मसूद ने कहा था कि जो लोग गुरुवार को इकबाल मैदान में इकट्ठा हुए थे उनकों उन्होंने नहीं बुलाया था। फ्रांस के मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए लोग खुद वहां पहुंचे थे।

बता दें कि यह पूरा विवाद पेरिस के उपनगरीय इलाके में एक शिक्षक की हत्या के बाद शुरू हुआ जिसने पैगंबर मोहम्मद के कार्टून अपने विद्यार्थियों को दिखाए। बाद में उसकी हत्या कर दी गई थी।

Related Articles

Back to top button