Main Slideदेशबड़ी खबरमध्य प्रदेश

फ्रांस की एयरस्ट्राइक में अलकायदा के 50 से ज्यादा आतंकी ढेर :-

फ्रांस ने माली और नाइजर की सीमा के नजदीक एयरस्ट्राइक कर अलकायदा के 50 से ज्यादा आतंकवादियों को मार गिराया है। फ्रांस ने यह हमला शुक्रवार को मिराज फाइटर जेट्स और ड्रोन्स के जरिए किया।

आतंक पर फ्रांस का सबसे बड़ा एक्शन, माली में अलकायदा के 50 आतंकी मारे - Zee  News Hindi - Latest news in hindi, hindi samachar, No.1 Hindi Digital News  Channel of Bundelkhand,

फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हमला बुर्किना फासो, नाइजर और नाइजीरिया की सीमा के करीब किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोटर साइकिलों पर सवार आतंकियों के समूह पर यह हमला किया गया। हमले से पहले ड्रोन के जरिए स्थिति का जायजा लिया गया और आंतकियों का पता चलने पर दो मिराज फाइटर जेट के जरिए मिसाइल से हमला किया गया। इस हमले में 30 मोटर साइकिल नष्ट हो गई। 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए।

इस्लामिक आतंकवाद से जूझ रहे माली की मदद के लिए फ्रांसिसी सेना ने यह एयरस्ट्राइक की। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों का यह ग्रुप सेना के एक अड्डे पर हमला करने जा रहा था। बरामद किए गए हथियारों में आत्मघाती हमले के दौरान उपयोग में लाई जाने वाली जैकेट्स भी है।

France airstrike in mali 50 al qaeda terrorists killed

फ्रांस में हाल ही में हिंसा की कई घटनाएं हुई हैं। 16 अक्टूबर को शिक्षक सैमुअल पैटी को 18 साल के मुस्लिम अप्रावासी अब्दुल्लाह ने पेरिस के पास एक स्कूल के अंदर मौत के घाट उतारा था। इसके बाद ट्यूनिशियाई व्यक्ति ने नीस शहर में चर्च में एक महिला समेत तीन लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद एक पादरी गंभीर रूप से घायल हुआ था।

फ्रांस के बाद वियना में आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 3 लोगों की मौत हुई जबकि 15 घायल हुए। आतंकियों ने 6 स्थानों पर हमला किया। इस हमले के दौरान पुलिस ने एक आतंकवादी को मार गिराया। फ्रांसिसी राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि हमारे मित्र देश पर हमला हुआ है। हम झुकेंगे नहीं। हमारे दुश्मनों को पता होना चाहिए कि वे किसके खिलाफ लड़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button