Main Slideदेशबड़ी खबरमध्य प्रदेश

इंदौर में आधी रात को स्ट्रांग रूम में कैद हुई सांवेर उपचुनाव के प्रत्याशियों की किस्मत:-

सांवेर विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को शाम छह बजे मतदान खत्म होने के बाद जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मतदान दलों का लौटना शुरू हुआ। यहां बने स्ट्रांग रूम में सबसे पहला मतदान दल गारी पिपलिया से आया। यह रात 8.40 बजे आया। कुछ मतदान केंद्रों पर शाम छह बजे के बाद भी मतदान होता रहा। इसके लिए मतदान परिसर के अंदर आ चुके मतदाताओं को टोकन बांट दिए गए थे। नेहरू स्टेडियम में सिलसिलेवार तरीके से मतदान सामग्री लेने के लिए काउंटर बनाए गए थे। रोशनी से नहाए स्टेडियम में रात को मेले जैसा नजारा था। अलग-अलग मतदान केंद्रों से लौटने वाले दलों के सदस्य सामग्री जमा करा रहे थे। रात डेढ़ बजे स्ट्रांग रूम में अंतिम ईवीएम रखी जा सकी और स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया। इसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है।

Icity - Indore Governance Observatory

कलेक्टर मनीष सिंह भी देर रात तक स्टेडियम में मौजूद रहे और चुनावी गतिविधियों का जायजा लेते रहे। अब 10 नवंबर को स्ट्रांग रूम खोला जाएगा और उसी दिन सुबह से मतगणना शुरू होगी। उम्मीद है दोपहर तक सांवेर का चुनाव परिणाम सभी के सामने होगा। मतदाताओं के उत्साह से इस बार सांवेर विधानसभा में 78.1 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनावी मैदान में प्रमुख टक्कर भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट और कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू के बीच है। सिलावट के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के कारण यह उपचुनाव हो रहा है।

वर्ष – प्रतिशत

2008 – 73.85

2013 – 77.71

2018 – 80.83

2020 – 78.01 |

Related Articles

Back to top button