प्रदेशमध्य प्रदेश

MP में 72 घंटे से बच्चे को बोरवेल से निकालने का प्रयास जारी, जाने अभियान का हाल

मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व बोरवेल में गिरे एक बच्चे को निकालने के प्रयास अब भी लगातार जारी हैं। बच्चा 72 घंटे से अधिक समय से बोरवेल में फंसा है। निवाड़ी के कलेक्टर आशीष भार्गव ने बताया कि बच्चे की हालत स्थिर है, उसमें मूवमेंट नहीं है इसलिए हम कुछ कह नहीं सकते हैं। बचाव अभियान चल रहा है।

जानें गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने क्या कहा था
प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को कहा था कि निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर क्षेत्र में बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने का प्रयास युद्धस्तर पर जारी। डॉ मिश्रा ने यहां मीडिया से चर्चा में कहा कि वे भी बच्चे के सकुशल निकलने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। प्रशासनिक और बचाव दल ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य आवश्यक वस्तुओं के साथ रात भर बचाव कार्य में लगा रहा। मिश्रा ने कहा कि बच्चा बोरवेल में लगभग 49 फीट की गहराई में फंसा हुआ है। इसके आसपास 45 फीट तक खुदाई की जा चुकी है। हमें पूरी उम्मीद है कि प्रयास सफल होंगे और बच्चा सकुशल निकलेगा।

पृथ्वीपुर में बुधवार की सुबह दस बजे के करीब सैतपुरा गांव के समीप स्थित एक बोरवेल में तीन वर्षीय बच्चा प्रहलाद कुशवाहा खेलते समय गिर गया है, जिसे निकालने स्थानीय पुलिस के साथ ही राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन शनिवार सुबह दस बजे तक बच्चे को बोरवेल से निकाला नहीं जा सका है। बच्चा 72 घंटे से भी अधिक समय से बोरवेल में फंसा हुआ है।

Related Articles

Back to top button