Main Slideदेशबड़ी खबरमनोरंजनमहाराष्ट्र

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल एक बार फिर आए साथ, तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल :-

बिग बॉस 13 से चर्चा में आई टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल की जोड़ी को काफी दिनों बाद एक साथ देखा गया। सिद्धार्थ और शहनाज़ पंजाब में अपने किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर गए थे। जहां दोनों ने जमकर मस्ती भी की। सोशल मीडिया पर इन दोनों की कई फोटो वायरल भी हो रही हैं।

Sidharth Shukla and Shehnaaz Gill to star in two more music reports-सिद्धार्थ  शुक्ला और शहनाज गिल एक बार फिर म्यूजिक वीडियो में करेंगे रोमांस! - India TV  Hindi News

सिद्धार्थ ने बैलगाड़ी हांकते और सरसों के खेतों में पोज देते अपनी फोटोज शेयर की है। इन फोटोज को देख फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं शहनाज गिल भी इस पर रिएक्शन देने से रोक नहीं सकीं। रेड टी-शर्ट पहने पीले सरसों के खेत में सिद्धार्थ की यह फोटो काफी अट्रैक्ट‍िव है। छह लाख से अध‍िक फैंस ने इसे लाइक भी किया है। इसके अलावा एक्टर ने अपने देसी अंदाज को दिखाते हुए एक वीड‍ियो भी शेयर किया है। इसमें वे बैलगाड़ी के ऊपर खड़े होकर उसे चलाते नजर आ रहे हैं। इस वीड‍ियो पर शहनाज गिल ने खुशी जताते हुए ल‍िखा ‘बुर्राहहहह’. फैंस को उनका ये देसी अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

ये दोनों सितारे टेलीव‍िजन के पॉपुलर चेहरों में से एक हैं। उनकी फैन फॉलोविंग की संख्या लाखों में है। चाहे उनकी फोटो हो या कोई नया वीड‍ियो, किसी ना किसी वजह से वे चर्चा में बने रहते हैं। अब इनकी पंजाब ट्रिप की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं।

Related Articles

Back to top button