Main Slideदेशबड़ी खबरविदेश

निजी द्वीप के मालिक थे अल बहरीन के प्रधानमंत्री खलीफा बिन सलमान अल खलीफा, निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक :-

बहरीन के प्रधानमंत्री खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका इलाज अमेरिका के मेयो क्लिनिक अस्पताल में चल रहा था। हाल में ही बहरीन के पीएम इजरायल के साथ शांति समझौता करने के कारण वैश्विक चर्चा में आए थे। उनके निधन पर बहरीन के शाही उच्चाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। बहरीन के शासक शेख हमद बिन ईसा अल खलीफा ने पीएम खलीफा के निधन पर एक हफ्ते के लिए राजकीय शोक की घोषणा की है।

दुनिया की 5 बड़ी खबरः रिकॉर्ड समय तक प्रधानमंत्री रहे बहरीन के पीएम का निधन,  रूस ने वैक्सीन पर किया बड़ा दावा

इस दौरान बहरीन में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। खलीफा का अपना एक निजी द्वीप था जहां वह विदेशी मेहमानों से मुलाकात करते थे। खलीफा बिन सलमान अल खलीफा दुनिया के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्रियों में से एक थे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने किंगडम ऑफ बहरीन के प्रधानमंत्री, हिज रॉयल हाइनेस शहजादा खलीफा बिन सलमान अल खलीफा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मोदी ने कहा, “किंगडम ऑफ बहरीन के प्रधानमंत्री, हिज रॉयल हाइनेस शहजादा खलीफा बिन सलमान अल खलीफा के दुखद निधन पर मैं अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। दुख के इस क्षण में, हमारे विचार और प्रार्थनाएं हिज मैजेस्टी बहरीन के शाह, शाही परिवार और बहरीन के लोगों के साथ हैं।”

Related Articles

Back to top button