Main Slideदेशबड़ी खबर

सामरिक दृष्टि से भारत ने हासिल की एक और उपलब्धि, गाइडेड पिनाका ​भी ​सेना के लिए उपलब्ध होगी :-

​भारत ने ​एक हफ्ते पहले ​​पिनाका रॉकेट मार्क-I से 6 फायर ​टेस्ट किया था, अब ​पिनाका ​मार्क​-​I और मार्क​-​II के साथ गाइडेड पिनाका ​भी ​सेना ​के इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगी। पिनाका ​का निर्देशित संस्करण ​विशिष्ट लक्ष्य को हिट कर​ने के मामले में सेना की क्षमता में इजाफा करेगा।​

Defence Karma - Posts | Facebook

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के ​पिनाका ​​रॉकेट मार्क-I से​ करीब 37.5 किलोमीटर ​तक निशाना साधा जा सकता ​है, जबकि​ ​​​पिनाका​ मार्क-II ​की रेंज 60 किलोमीटर दूर तक ​है​​​। ​​

पिना​का रॉकेट्स को ​​मल्‍टी-बैरल रॉकेट लॉन्‍चर से छोड़ा जाता है, जो ​​44 सेकंड में 12 रॉकेट लॉन्च करने में सक्षम है।​​ डीआरडीओ ने 1980 के दशक के अंत में पिनाका ​​रॉकेट​ ​का विकास शुरू किया।

1990 के दशक के उत्तरार्ध में पिनाका मार्क-1 के सफल परीक्षणों के बाद 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान इसका सफलतापूर्वक उपयोग किया गया था। ​इसके बाद चीन और पाकिस्तान के साथ भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में कई रेजिमेंट ​बनाई गईं।​

अब मौजूदा दौर में चीन के साथ चल रहे टकराव के बीच देश की उत्तरी और पूर्वी सीमाओं पर छह पिनाका रेजिमेंट चालू करने का फैसला किया गया है​ जिसमें ​114 लॉन्चर तैनात होंगे।​​​ ​

​डीआरडीओ​ ने ​​गाइडेड पिनाका​ मार्क-II​ के बाद ​​गाइडेड पिनाका सिस्टम ​विकसित कर लिया है जिसकी रेंज 75 किमी​. है​​।​ पुराने वर्जन में सुधार के लिए एकीकृत नेविगेशन, नियंत्रण और मार्गदर्शन प्रणाली ​लगाई गई ​है, जिससे इसकी सटीकता और ​मारक क्षमता भी बढ़ी है।

Related Articles

Back to top button