Main Slideदेशबड़ी खबरमहाराष्ट्र

आसिफ बसरा ने किया सुसाइड, 5 साल से धर्मशाला में किराये के मकान में रह रहे थे :-

फिल्म अभिनेता आसिफ बसरा को धर्मशाला में एक कैफे के पास स्थित मकान में मृत पाया गया। फोरेंसिक टीम मौके पर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। कांगड़ा के एसपी विमुक्त रंजन ने इस बात की पुष्टि भी की है कि उन्होंने आत्महत्या की थी और इसके पीछे क्या वजह है इसकी जांच चल रही है। गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में बसरा ने मैक्लोडगंज में जोगिबाड़ा रोड पर स्थित एक कैफे के पास सुसाइड किया है।

Asif Basra : बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका, आसिफ बसरा ने फांसी लगाकर दी अपनी  जान,Asif Basra is no more

बताया जा रहा है कि अभिनेता आसिफ बसरा पिछले 5 सालों से मैक्लोडगंज में एक किराए के मकान में रह रहे थे। उनके साथ उनकी एक विदेशी महिला मित्र भी रहती थी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो गुरुवार दोपहर वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने निकले थे। इसके बाद घर वापस आकर उन्होंने पालतू कुत्ते की ही रस्सी से फंदा लगा लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह डिप्रेशन का शिकार थे।

आसिफ बसरा फेमस टीवी एक्टर हैं। वह कई बॉलीवुड मूवी ‘परजानियां’ ब्लैक ‘फ्राईडे’ के अलावा, हॉलीवुड मूवी आउटसोर्स में भी नजर आए थे। इसके अलावा, बसरा हिमाचली फिल्म सांझ में भी अपने किरदार के लिए जाने जाते हैं। इमरान हाशमी की ‘वन्स ऑपोन ए टाइम इन मुंबई’ मूवी में भी उन्होंने इमरान हाशमी के पिता का किरदार निभाया था।

Related Articles

Back to top button