Main Slideदेशबड़ी खबर

मार्केट अपडेट्स बाजार की चाल सपाट, बैंक शेयरों पर दबाव,एल और टी लूजर :-

12:05PM

बाजार की चाल सपाट नजर आ रही है। सेंसेक्स 49.32 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 43,307.87 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी
49.32 यानाी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 12,682 के स्तर पर दिख रहा है।

Share Market Update Sensex Nifty High For Second Consecutive Day - बाजार  में जारी उतार-चढ़ाव, शुरुआती कारोबार में रुपया 15 पैसे कमजोर - Amar Ujala  Hindi News Live

12:00AM

सोने की चमक कायम है। पिछली धनतेरस से अब तक सोने ने 32 फीसदी रिटर्न दिए हैं। इस साल इसने 56191 का रिकॉर्ड स्तर बनाया है। कोरोना के कारण सोने पर भरोसा और बढ़ा है। ग्लोबल लिक्विडिटी से सोने में चमक कायम है। दुनियाभर में राहत पैकेज से सोने में चमक बढ़ी है। सोने की निवेश मांग मजबूत बनी हुई है। सेंट्रल बैंकों की खरीदारी से सोने में तेजी आई है।

11:30AM

चांदी भी चमकी है। पिछली धनतेरस से चांदी ने 35 फीसदी के रिटर्न दिए हैं। इस साल चांदी ने 77949 का रिकॉर्ड बनाया है। सोने के साथ चांदी की निवेश मांग बढ़ी है। कोरोना के कारण माइन उत्पादन पर असर दिखा है। ग्लोबल लिक्विडिटी से चांदी में जोरदार चमक आई है। दुनियाभर में राहत पैकेज से चांदी में तेजी बनी है।

10:30AM

कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। निफ्टी नीचे से 100 अंक सुधरा है। बैंक निफ्टी फिर 28000 के पार निकल गया है। Reliance, BAJAJ TWINS और HUL ने बाजार को सहारा दिया है।

10:25AM

खपत से जुड़े शेयरों को फेस्टिव बूस्टर मिल रहा है। JUBILANT FOOD में 5 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है। CLSA ने इसका लक्ष्य बढ़ाकर 2,550 रुपए किया है। LT FOODS और TATA CONSUMER PRODUCT में भी अच्छी खरीदारी है।

10:15AM

बाजार में दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिल रही है। निफ्टी 12650 के नीचे फिसल गया है। बाजार पर दिग्गज बैंकों ने दबाव बनाया है। निफ्टी बैंक करीब 500 अंक नीचे है।

10:05AM

नतीजों के बाद EICHER MOTORS रफ्तार का घोड़ा बना है। शेयर 3 परसेंट उछला है। कंपनी के नतीजे दूसरी तिमाही में अनुमान के करीब रहे हैं ।

10:00AM

डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे मजबूत होकर 74.65 के मुकाबले 74.62 के स्तर पर खुला है।

09:25AM

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में करीब 200 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी सुस्ती देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्मॉलकैप शेयरों में भी मामूली खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज सुस्ती नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.02 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 210 अंक यानि 0.5 फीसदी की कमजोरी के साथ 43,150 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी करीब 50 अंक यानि 0.40 फीसदी की कमजोरी के साथ 12,630 के आसपास कारोबार कर रहा है।

08:50AM

ग्लोबल मार्केट से संकेत कमजोर

कोरोना की बढ़ती चिंता से अमेरिकी मार्केट में कल दूसरे दिन दबाव देखने को मिला। कल के कारोबार में DOW 300 अंक टूटकर बंद हुआ था। फेड चेयरमैन ने भी इकोनॉमिक आउटलुक को लेकर जताई चिंता है। हालांकि आज DOW फ्यूचर में मजबूती है। इधर एशिया की कमजोर शुरुआत हुई। फिलहाल SGX NIFTY में करीब 100 अंक की गिरावट देखने को मिल रही है।

देश में कोरोना के मामले 87 लाख के पास, वैक्सीन आने से पहले लॉजिस्टिक्स की तैयारियां जोरशोर से

देश में कोरोना के मामले 87 लाख के पास पहुंच गए हैं। कल करीब 48 हजार नए केस सामने आए। सचिन पायलट कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उधर वैक्सीन के लिए एयरपोर्ट्स से लेकर कोल्ड स्टोरेज तक लॉजिस्टिकल तैयारियां हो रही हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की एक्सपर्ट कमिटी इसकी निगरानी करेगी। राज्यों को भी निर्देश दिए गए हैं। कोल्ड स्टोरेज व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। निजी कोल्ड स्टोरेज चेन भी क्षमता बढ़ा रहे हैं। कोरोना वैक्सीन के लिए हर राज्य में स्टेट स्टियरिंग कमिटी का गठन किया गया है। दिल्ली, मुंबई, बंगलुरू में स्टोरेज व्यवस्था की गई है। सड़क परिवहन मंत्रालय भी SOP तैयार कर रहा है। महत्वपूर्ण मंत्रालयों के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। स्वास्थ्य कर्मियों का डेटाबेस भी तैयार किया जा रहा है। वैक्सीन की पहली खुराक स्वास्थ्य कर्मियों को ही मिलेगी।

इंडस्ट्री की रफ्तार में सुधार देखने को मिला है। सितंबर में IIP ग्रोथ बढ़कर 0.2% रही है। अगस्त में IIP ग्रोथ माइनस 7.4% थी। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा ग्रोथ दर्ज की गई है। ये माइनस 10.3% से बढ़कर 2.8% हो गई है। इसके अलावा माइनिंग सेक्टर की ग्रोथ भी माइनस 9.8% से बढ़कर 1.4% हो गई है। इसी तरह इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर ग्रोथ भी बढ़कर 4.9% हो गई है। इंफ्रास्ट्रक्चर गुड्स और कंज्यूमर नॉन ड्यूरेबल्स की ग्रोथ भी निगेटिव से पॉजिटिव में आ गई है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ में सुधार है लेकिन ये अभी भी निगेटिव में है। प्राइमरी गुड्स और कैपिटल गुड्स ग्रोथ भी निगेटिव में बनी हुई है।

रिटेल महंगाई ने चिंता बढ़ाई

लेकिन रिटेल महंगाई ने चिंता बढ़ा दी है। अक्टूबर में रिटेल महंगाई दर 7.27% से बढ़कर 7.61% हो गई है। खाद्य महंगाई दर बढ़कर 11.07% हो गई है। जबकि सब्जियों की महंगाई 20.73% से बढ़कर 22.51% हो गई है। दालों की महंगाई दर 14.67% से बढ़कर 18.3% और हाउसिंग की महंगाई दर 2.83% से बढ़कर 3.27% रही है। अनाज की महंगाई दर में गिरावट देखी गई है। ये 4.68% से घटकर 3.39% हो गई है।

Related Articles

Back to top button