Main Slideदेशबड़ी खबरमनोरंजनमहाराष्ट्र

मुस्लिम होने के बाद भी धूमधाम से दिवाली मनाते हैं ये बॉलीवुड कलाकार :-

दिवाली आने में महज दो दिन ही बाकी है। ऐसेे में इस वक्त चारों तरफ दिवाली के त्योहार की धूम मची हुई है। भारत में दिवाली के त्योहार को काफी जोरों शोरों के साथ मनाया जाता है। हिंदू धर्म का ये सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। लेकिन इसको सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि मुस्लिम भी मनाते है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के उन कलाकारों के बारे में बात करने जा रहे है जो दिवाली के त्योहार को पूरे धूमधाम और उत्साह के साथ मनाते है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के कई दिग्गजों का नाम शामिल है।

these muslim stars celebrate diwali

सलमान खान का परिवार बॉलीवुड का ऐसा परिवार है जहां पर हर एक त्योहार को पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हर त्योहार पर सलमान खान अपने घर पर पार्टी रखते है। सलमान खान भले ही मुस्लिम है लेकिन वो हर त्योहार को मनाते है। जिसमे उनका पूरा परिवार शामिल होता है। बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरूख खान भले ही मुस्लिम है लेकिन उनके घर में दिवाली का त्योहार पूरे जोश के साथ मनाया जाता है। इसके अलावा शाहरूख खान अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन भी करते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाहरूख खान की पत्नी गौरी खान एक हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती है। यही कारण है कि वो हर त्योहार मनाते है।

Bollywood Muslim Actors Who Celebrate Diwali Every Year - ईद के साथ दिवाली  भी धूमधाम से मनाते हैं ये मुस्लिम एक्टर्स | Patrika News

आमिर खान की दो शादियां हुई हैं लेकिन उनकी दोनों पत्नी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती है। आमिर खान हर एक महजब को मानते है यही कारण है कि वो अपने घर पर हर त्योहार को बड़ी ही धूम धाम के साथ सेलिब्रेट करते है। सैफ अली खान के साथ भी ऐसा ही है उन्होंने दो शादियां की और दोनों ही पत्नियां हिंदू परिवार से आती है। इसके अलावा सैफ अली खान की मां शर्मीला टैगोर एक बंगाली ब्राह्मण परिवार से आती है। इस लिए उनके घर में हमेशा से ही हर त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। सैफ अली खान अपने पूरे परिवार के साथ दिवाली मनाते है।

ईद के जश्न से कम नहीं है शाहरुख की दिवाली,मुस्लिम होने पर भी परिवार के साथ  करते हैं सेलिब्रेट - Diwali Hindi 2018 | DailyHunt

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान हर एक त्योहार और मजहब को मनाते थें। यही कारण है कि वो हर त्योहार को मनाते थे। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने एक हिंदू लड़की से शादी की है। हालांकि आज इरफान खान हमारे बीच नहीं है। उन्होंने अप्रैल में ही इस दुनिया का अलविदा कह दिया था। सोहा अली खान मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती है। वो सैफ अली खान की छोटी बहन है लेकिन उनकी शादी हिंदू परिवार के लड़के कुणाल खेमू से हुई है। जिसकी वजह से वो हर त्योहार को मनाते है। सोहा हर साल अपने घर में दिवाली के त्योहार को मनाते है। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तब्बू हर एक त्योहार को बड़े धूम धाम के साथ मनाती है। जिसमे दिवाली भी शामिल है। वो हर साल अपने परिवार और दोस्तों के साथ दिवाली को मनाती है। इसके लिए वो कई खास इंतजाम भी करती है।
दीया मिर्जा बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री है जो दिवाली के उत्साह को पूरे जोश के साथ सेलिब्रेट करती है। दीया ​मिर्जा दिवाली की तैयारी अपने धर पर काफी पहले से ही करने लग जाती है।

Related Articles

Back to top button