Main Slideदेशबड़ी खबर

पहली बार परदे पर रोमांस करते हुए नजर आएंगे ये कलाकार, जॉन अदिती से लेकर दीपिका प्रभास है शामिल :-

बॉलीवुड की ऐसी कई सारी जोड़ियां है जिनको पर्दे पर एक साथ देखना उनके चाहने वाले काफी पसंद करते है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के उन कलाकारों के बारे में बताने जा रहे है जो पहली बार एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के कई मशहूर कलाकारों का नाम शामिल आए। आइए जानते हैं उनके बारे में आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर जल्द ही फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी में नजर आने वाले है। जिसकी शूटिंग कुछ समय पहले ही इन दोनों कलाकारों ने की है। जिसमे इनका रोमांटिक अंदाज दिखाई देने वाला है। ये पहली बार एक दूसरे के साथ किसी फिल्म में काम कर रहे है।

these bollywood share screen first time

प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज कई सालों से काम कर रहे है लेकिन अब ये पहली बार एक दूसरे के साथ फिल्म द व्हाइट टाइगर में रोमांस करने वाले है। कुछ ही समय पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसको दर्शकों की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होनेे वाली है।

प्रभास और दीपिका पादुकोण का नाम पिछले काफी समय से एक फिल्म के साथ जोड़ा जा रहा है। जिसमे ये दोनों एक साथ नजर आने वाले है। फिल्म का टाइटल क्या होने वाला है इस बात का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन इतना जरूर है कि ये दोनों साउथ के मशहूर डायरेक्टर नाग अश्विनी की फिल्म में काम करने वाले है। जॉन अब्राहम और अदिती राव हैदरी फिल्म में एक साथ नजर आने वाले है। फिल्म का नाम सामने नहीं आया है लेकिन इसमे जॉन अब्राहम और अदिती राव हैदरी अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म तीन पीढ़ियों तक चलने वाली एक प्रेम कहानी है जिसमें अर्जुन और रकुल आज की पीढ़ी के जोड़े का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में जॉन और अदिति को 1947 में देश के बंटवारे के वक्त के एक प्रेमी जोड़े के रूप में दिखाया जाना है। वरूण धवन और सारा अली खान फिल्म कुली नंबर वन के रीमेक में नजर आने वाले है। फिल्म की शूटिंग काफी समय पहले ही पूरी हो चुकी थी ये रिलीज के लिए तैयार है। लेकिन कोरोना काल की वजह से फिल्म रिलीज नहीं हो पा रही है। ऐसे में हो सकता है कि ये फिल्म अगले साल रिलीज हो।

Related Articles

Back to top button