Main Slideदेशबड़ी खबर

दिल्ली में नवंबर में ही कंपाने लगी सर्दी, टूटा 10 साल का रिकॉर्ड :-

दिल्ली में सर्द मौसम ने पिछले 10 साल के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार की सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 10 सालों में नवंबर के न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड है। पहले ही विभाग ने इस बात का अनुमान जताया था कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली का तापमान तेजी से नीचे आ सकता है।

दिल्ली में सर्दी का सितम, टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, 7.5 डिग्री पहुंचा तापमान  - Delhi made new record of minimum temperature in last 10 years recorded  7.5 degree Celsius lbs - AajTak

गुरुवार को मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दी थी कि सर्द हवाओं एवं पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हो रही बर्फबारी के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो शुक्रवार को दो डिग्री की गिरावट के साथ 7.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
इस इस सीजन में ये अब तक का सबसे कम तापमान है। इससे पहले बुधवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार सामान्य तौर पर दिल्ली में 19 से 21 नवंबर के बीच न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस होता है और 22 नवंबर से 26 नवंबर के 11.3 डिग्री सेल्सियस होता है।

Related Articles

Back to top button