Main Slideदेशबड़ी खबर

50 दिन बाद बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल के दाम में भी बढ़ोतरी :-

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से 41 दिन बाद डीजल के दाम बढ़े, वहीं पेट्रोल की कीमत भी 50 दिनों के बाद बढ़ी। शुक्रवार को डीजल की कीमत 22 पैसे से 25 पैसे तक बढ़ी, वहीं पेट्रोल के दाम में 17 से 20 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई।

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।

50 दिन बाद पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम, डीजल 7.10 और पेट्रोल 1.67 रुपए हुआ  महंगा I After 50 days, the price of petrol and diesel increased, diesel  7.10 and petrol became expensive by Rs 1.67.

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 70.68 81.23
कोलकाता 74.24 82.79
मुंबई 77.11 87.92
चेन्नई 76.17 84.31

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

Related Articles

Back to top button