Main Slideदेशबड़ी खबर

बीएमसी चुनाव में शिवसेना से गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस, अलग लड़ेगी चुनाव :-

2022 में होने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव के लिए अभी से ही राजनीतिक पार्टियां तैयारियां करना शुरू कर दी हैं। इस बीच कांग्रेस नेता रवि राजा ने ऐलान किया है कि कांग्रेस बीएमसी चुनाव अकेले लड़ेगी। शिवसेना गठबंधन की जरूरत नहीं है। वर्तमान में बीएमसी का महापौर शिवसेना पार्टी से है।

बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की गठबंधन की सरकार है। जिसका नाम महा विकास अघाड़ी रखा गया है। गौरतलब है कि बीएमसी में कुल 227 सीटें है, वहीं शहर में महापौर बनाने के लिए 84 सीटों की आवश्यकता है।

जब कांग्रेस का शिवसेना से हुआ था गठबंधन, महाराष्ट्र में कुछ भी असंभव नहीं -  maharashtra shiv sena congress alliance bal thackeray indira gandhi  emergency tpt - AajTak
कांग्रेस नेता ने कहा कि आगामी मुंबई महानगर पालिका के चुनाव के बारे में जो भी निर्णय लिया जाएगा, उच्च कमान द्वारा लिया जाएगा। हमारा प्रयास है कि नगर निगम में कांग्रेस का मेयर हो। बीएमसी में हमारा कोई गठबंधन नहीं है। नवंबर 2019 में भारत के सबसे अमीर महानगर निगम चुनाव में शिवसेना ने मेयर और डिप्टी मेयर पदों पर जीत हासिल की।

Related Articles

Back to top button