Main Slideदेशबड़ी खबरविदेश

जोए बाइडेन ने अपनी कैबिनेट के प्रमुख नामों का किया ऐलान, एंटनी ब्लिंकेन बनेंगे विदेश मंत्री, केरी की भी हुई इंट्री :-

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी कैबिनेट के प्रमुख चेहरों पर से पर्दा उठा दिया है। जो बाइडेन ने स्पष्ट किया है कि एंटनी ब्लिंकेन उनके कार्यकाल विदेश मंत्री होंगे।

बाइडन के कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे बराक ओबामा? जानें इस सवाल पर  ओबामा ने दिया क्या जवाब

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को अपनी कैबिनेट के प्रमुख नामों का ऐलान कर दिया है। ओबामा और बाइडेन के कार्यकाल में डेप्युटी सेक्रटरी की भूमिका निभा चुके एंटनी ब्लिंकेन को विदेश मंत्री नामित किया गया है। वहीं, वकील एलेज़ांद्रो मयोरकास को सेक्रटरी ऑफ होमलैंड सिक्यॉरिटी का पदभार सौंपा गया है। एलेज़ांद्रो ओबामा-बाइडेन कार्यकाल में होमलैंड सिक्यॉरिटी के डेप्युटी सेक्रटरी का पद संभाल चुके हैं। बाइडेन कार्यकाल के लिए ऐवरिल हेन्स को डायरेक्टर ऑफ नैशनल इंटेलिंजेंस नियुक्त किया गया है। ऐवरिल लगभग एक दशक से अधिक समय से बाइडेन के लिए विभिन्न पदों पर काम कर चुकी हैं। हेन्स इस पद के लिए नामित होने वाली पहली महिला होंगी। बाइडेन ने संयुक्त राष्ट्र के राजदूत के तौर पर लिंडा टॉमस ग्रीनफील्ड के नाम का चुनाव किया है। जो बाइडेन ने जेक सुल्लिवन को नैशनल सिक्यॉरिटी अडवाइज़र नियुक्त किया है। वहीं, बाइडेन ने पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी को जलवायु के लिए राष्ट्रपति के विशेष दूत के पद के लिए नामित करने की घोषणा की। केरी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में इस पद पर बैठने वाले पहले अधिकारी होंगे।

ओबामा प्रशासन में जो बाइडेन की सोशल सेक्रटरी रहे कार्लोस एलिहोन्दो अभी भी वही पद संभालेंगे। माला अडिगा बाइडेन की पॉलिसी डायरेक्टर के तौर पर काम करेंगी। उनका काम होगा फर्स्ट लेडी के तौर पर बाइडेन की प्राथमिकताएं तय करना। वह पहले बाइडेन फाउंडेशन में उच्चस्तरीय शिक्षा और सेना के परिवारों की डायरेक्टर रह चुकी हैं। उन्होंने ओबामा प्रशासन में जो बाइडेन की सलाहकार के तौर पर भी काम किया है। बाइडेन ने इस टीम का ऐलान करते हुए कहा, ‘मैं अपनी टीम में और भी सदस्यों के नाम का ऐलान करने में गर्व महसूस कर रहा हूं जो अमेरिका में मुश्किल समय में बदलाव लाएंगे। हमारे देश के सामने जो चुनौतियां हैं, उन्हें पार करने का समर्पण उनके विविध बैकग्राउंड और अनुभव से आता है। वे अमेरिका के लोगों की सेवा करेंगे और बेहतर, न्यायपूर्ण और संयुक्त देश तैयार करने में मदद करेंगे।

Related Articles

Back to top button