खबर 50

मोदी सरकार किसानों से सबकुछ छीन रही है : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी

गुरुग्राम के बिलासपुर में योगेंद्र यादव ने आज किसान मोर्चा से जुड़े किसानों का दिल्ली कूच के लिए आह्वान किया था। इस मौके पर बड़ी संख्या में राजस्थान और हरियाणा से किसान पहुंचे थे जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है। योगेंद्र यादव को भी हिरासत में लिया गया है।

किसानों को रोकने और ठंड के मौसम में उनपर वॉटर कैनन से पानी की बौछार करने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार पर हमला बोला है।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘किसानों से समर्थन मूल्य छीनने वाले कानून के विरोध में किसान की आवाज सुनने की बजाए भाजपा सरकार उन पर भारी ठंड में पानी की बौछार मारती है। किसानों से सबकुछ छीना जा रहा है और पूंजीपतियों को थाल में सजा कर बैंक, कर्जमाफी, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन बांटे जा रहे हैं।’

 

Related Articles

Back to top button