Main Slideदेशविदेश

भारतीय मूल के डॉक्टर गौरव शर्मा बने :-

न्यूजीलैंड। के सांसद हिमाचल के रहने वाले शर्मा ने संस्कृत में ली शपथ न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड में सांसद के रूप में चुने गए भारतीय मूल के डॉ. गौरव शर्मा ने बुधवार को इतिहास रच दिया। 33 साल के सांसद ने संस्कृत भाषा में शपथ ली। गौरव शर्मा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं।

Indian origin MP sworn in New Zealand in Sanskrit watch video

वो हैमिल्टन वेस्ट से लेबर पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर सांसद बने हैं। न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त मुक्तेश परदेशी ने ट्वीट कर बताया कि नवनिर्वाचित सांसद गौरव शर्मा न्यूजीलैंड की संसद में सबसे कम उम्र के सांसद हैं। बुधवार को उन्होंने पहले माओरी भाषा में शपथ ग्रहण की और फिर भारत की शास्त्रीय भाषा संस्कृत में। ऐसे करके उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड दोनों देशों की संस्कृति के प्रति सम्मान प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button