मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रसे अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंसी के दौरान भी कर रहीं हैं लगातार शूट, इन तस्वीरों को देखकर फैंस ने वजन को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रसे अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली के घर जल्द ही नया मेहमान आने वाला है। दोनों बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं वह माता-पिता बनेंगे। अनुष्का इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। बीते दिनों अनुष्का दुबई में थीं उस दौरान की उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थीं। वहीं अब वह दुबई से लौट आईं हैं और वापस आने के बाद लगातार शूटिंग कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके प्रेग्नेंसी लुक की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जानें आखिर क्यों अनुष्का की इन तस्वीरों को देखकर उनके फैंस काफी हैरान हैं…

अनुष्का शर्मा की बेबी बंप के साथ जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उनमें वह यलो कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस का कहना है कि उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान अपना वजन बिल्कुल नहीं बढ़ाया है। वह पहले जैसी ही फिट और खूबसूरत नजर आ रही हैं।

अनुष्का शर्मा की इन तस्वीरों को देखकर एक यूजर ने लिखा, ‘अनुष्का बिल्कुल भी आठ महीने की प्रेग्नेंट नहीं लग रही हैं।’ वहीं कई यूजर्स ने कहा कि अनुष्का की स्माइल और चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो बखूबी देखा जा सकता है। इसी के साथ ही कई फैंस उनकी इन तस्वीरों पर दिल के इमोजी बना कर अपना प्यार जाहिर कर रहा है तो कोई इसे लाइक और शेयर कर रहा है।

वहीं हाल ही में मंगलवार को अनुष्का सेट पर स्पॉट की गई थीं। इस दौरान अनुष्का व्हाइट शॉर्ट ड्रेस और मास्क पहने नजर आईं थीं। इस ड्रेस के साथ अनुष्का ने जैकेट पहना हुआ था। तस्वीर में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।

Related Articles

Back to top button