Main Slideदेशबड़ी खबर

अंतरिक्ष में भारत का कार्टोसैट और रूस का सैटलाइट आए करीब, मात्र 224 मीटर का है फासला :-

स्पेस में भारत का रिमोट सेंसिंग सैटलाइट कार्टोसैट-2एफ बेहद खतरनाक तरीके से रूस के एक सैटलाइट के काफी करीब पहुंच गया है। दोनों ही उपग्रहों में भिड़ंत न हो, इसके लिए देशों की अंतरिक्ष एजेंसियां अपने-अपने सैटलाइट की निगरानी कर रही हैं। रूस ने कहा है कि दोनों ही सैटलाइट के बीच दूरी केवल 224 मीटर है। उधर, इसरो ने इस दूरी को 420 मीटर बताया है। रूस की स्पेस एजेंसी रास्कोमोस ने अपने सहयोगी संस्थान Tsniimash से मिले इनपुट के आधार पर शुक्रवार को बताया कि 700 किग्रा वजनी कार्टोसैट 2एफ सैटलाइट 27 नवंबर 2020 को 01:49 UTC पर खतरनाक तरीके से रूस के कानोपस-V स्पेस्क्राफ्ट के करीब आ गया। रोस्कोस्मोस ने बताया, ‘Tsniimash की गणना के अनुसार रूस और विदेशी सैटलाइट के बीच की न्यूनतम दूरी 224 मीटर थी।

अंतरिक्ष में भारत और रूस के सैटलाइट बेहद करीब आए, मात्र 224 मीटर है फासला –  Teekhi Nazar

दोनों स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी की रिमोट सेंसिंग के लिए डिजाइन किए गए हैं। हालांकि इसरो के चेयरमैन के सिवन ने बताया कि हम चार दिनों से सैटलाइट पर नजर रख रहे थे और यह रूसी सैटलाइट से करीब 420 मीटर की दूरी पर था। ऐसे समय में कोई ऐक्शन तभी किया जाता है जब यह करीब 150 मीटर की दूरी पर आ जाए। सिवन ने आगे यह भी कहा कि जब उपग्रह पृथ्वी की समान कक्षाओं में होते हैं, तो ये चीजें असामान्य नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में परंपरा यह है कि दो एजेंसियों आपस में संवाद करती हैं और आगे का फैसला करती हैं। उन्होंने आगे बताया कि हाल ही में ऐसी ही स्थिति स्पेन के सैटलाइट के साथ हुई थी और इसका समाधान किया गया। इन चीजों को आमतौर पर सार्वजनिक नहीं किया जाता है। कार्टोसैट-2एफ को 12 जनवरी 2018 को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया था और यह अब भी ऑपरेशनल है।

Related Articles

Back to top button