LIVE TVMain Slideखबर 50देश

30 नवंबर को लगेगा चंद्र ग्रहण जाने चंद्रग्रहण की तिथि और समय

चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन 30 नवंबर को चंद्र ग्रहण लग रहा है। आपको बता दें कि यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण है, इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल नहीं होगा। इसका कोई धार्मिक शास्त्रीय महत्व नहीं है।

जब चन्द्रमा पृथ्वी की धूसर छाया में से होकर गुजरता है तो इस तरह की परिस्थिति बनती है। इसे उपच्छाया चन्द्रग्रहण कहते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार चंद्र ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस दौरान मंदिर आदि बंद नहीं किए जाएंगे। पूजा-पाछ को लेकर भी कोई नियम आदि नहीं माना जाएगा। दरअसल यह उपछाया चंद्रग्रहण है।

चंद्रग्रहण की तिथि और समय-
ग्रहण का प्रारम्भ: 30 नवंबर 2020 की दोपहर 1:04 बजे।
ग्रहण का मध्यकाल: 30 नवंबर 2020 की दोपहर 3:13 बजे।
ग्रहण समाप्त : 30 नवंबर 2020 की शाम 5:22 बजे।

तीन प्रकार के चंद्रग्रहण होते हैं:
पूर्ण चंद्रग्रहण
दूसरा आंशिक, और
तीसरा उपछाया

Related Articles

Back to top button