Main Slideदेशबड़ी खबरविदेश

ऑस्ट्रेलिया: एक साल में 23 बच्चों का पिता बना यह व्यक्ति, बोला ‘मैं महिलाओं को ना नहीं कह पाता :-

एक साल में एक व्यक्ति एक ही बच्चे का पिता बन सकता है।या फिर बच्चे जुड़वा भी हो सकते हैं। लेकिन क्या हो अगर कोई एक साल में 23 बच्चों का पिता बन जाए? दरअसल, ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया में हुआ है। यहां एक शख्स एक ही साल में एक-दो नहीं बल्कि 23 बच्चों का पिता बना है।

इस युवक को देखते ही फिदा हो जाती हैं लड़कियां, सालभर में बना 23 बच्चों का  बाप

यह शख्स हैं ऑस्ट्रलिया के 40 वर्षीय एलन फैन। एलन दो बच्चों के पिता हैं। वह एक स्पर्म डोनर हैं। फैन पंजीकृत फर्टिलिटी क्लिनिक में स्पर्म डोनेट करने के साथ निजी तौर पर भी यह काम कर रहे थे। लेकिन अब एलन की परेशानियाँ बढ़ गई हैं और उनके खिलाफ जाँच चल रही है। दरअसल, विक्टोरियन कानून के तहत पुरुष अपने परिवार को मिलाकर केवल 10 परिवार बना सकते हैं। लेकिन यहां मामला इससे बड़ा था।
कुछ क्लिनिक ने एलन के खिलाफ शिकायत की है कि वो पंजीकृत क्लिनिक के अलावा निजी तौर पर स्पर्म डोनेट कर रहे हैं। क्लिनिक का आरोप है कि फैन ने वैध संख्या से अधिक संख्या में बच्चे पैदा करने में मदद की। अब फैन के खिलाफ विक्टोरियन असिस्टेड रिप्रोडक्टिव अथॉरिटी यानि की VARTA जांच कर रही है।

इस पर फैन का कहना है कि मैं महिलाओं को ना नहीं कह पाता हूं। जब मैं देखता हूँ कि उनकी मां बनने की कितनी इच्छा है, तो उन्हें मना नहीं कर पाता। फैन ने मीडिया को बताया कि एक बार उन्होंने एक दिन में तीन महिलाओं को स्पर्म डोनेट किया था। फैन स्पर्म डोनेशन को अपना शौक बताते हैं, लेकिन कहते हैं कि यह अब फुल टाइम जॉब जैसा बन गया था।

Related Articles

Back to top button