Main Slideदेशबड़ी खबर

कोरोना के बाद अब बर्ड फ्लू का शिकार हुआ जापान,18 लाख से ज्यादा मुर्गियों को मारा जाएगा :-

क्या हो अगर आप से कहा जाए की कोरोना वायरस के बाद अब देश में एक और फ्लू फैल रहा है। दरअसल, जापान में कुछ ऐसा ही हो रहा है। कोरोना का दंश झेल रहे जापान में अब बर्ड फ्लू तेजी से फैल रहा है। देश के चौथे प्रांत में भी यह पाया गया है। इसकी जानकारी जापान के कृषि मंत्रालय ने दी है। उन्होनें बताया कि देश के पोल्ट्री फार्मों में संक्रमण की लहर शुरू हो गई है, जिसे चार सालों में सबसे खराब महामारी बताया गया है।

Coronavirus ALERT! Uttar Pradesh, Bihar, Kerala and West Bengal also has  high risk of Covid 19, Bird Flu and Swine Flu Jagran Special

कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम जापान में होन्शू द्वीप पर मियाजाकी प्रांत में ह्युगा शहर के एक पोल्ट्री फार्म में ‘एवियन इन्फ्लूएंजा’ की खोज हुई है। मंत्रालय ने कहा कि इस बात की कोई आशंका नहीं है कि मुर्गियों या अंडे खाने से मनुष्य बर्ड फ्लू से संक्रमित हो सकता है। अब इस प्रांत के पोल्ट्री फार्मों में 40,000 मुर्गियों को मार कर दफन किया जाएगा। साथ ही पोल्ट्री फार्म के तीन किमी दायरे में मुर्गियों के कारोबार पर प्रतिबंध लागू किया जाएगा। इस प्रकोप के चलते18 लाख से अधिक मुर्गियां मार दी जाएंगी।

गौरतलब है की इससे पहले भी 2018 में बर्ड फ्लू महामारी सामने आयी थी। इसकी शुरूआत कागवा प्रांत से हुई थी। उस साल 91,000 मुर्गियों को मारा गया था। वहीं इसका अब तक का सबसे बड़ा प्रकोप नवंबर 2016 और मार्च 2017 के बीच नजर आया था। उस वक्त 16 लाख से अधिक मुर्गियों को मार दिया गया था। ये सभी मुर्गियां बर्ड फ्लू के एच5एन6 स्ट्रेन के संपर्क में आई थीं।

Related Articles

Back to top button