Main Slideदेशबड़ी खबरविदेश

चांद की सतह पर लैंड हुआ चीन का पहला मानवरहित स्पेसक्राफ्ट :-

चीन का मानवरहित स्पेसक्राफ्ट मंगलवार को चांद की सतह पर लैंड कर गया। चीन के स्टेट मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह यान चांद की सतह से नमूने एकत्रित करेगा। चीन ने 24 नवंबर को अपना मिशन शुरू किया था। इसका नाम चंद्रमा की पौराणिक चीनी देवी के नाम पर रखा गया है। मिशन का मकसद चंद्रमा के बारे में वैज्ञानिकों को ज्यादा जानकारी हासिल करने में मदद करना है।

चांद पर उतरा चीन का स्पेसक्राफ्ट, जांच के लिए पृथ्वी पर लाएगा पत्थर और  मिट्टी

इसके लिए ये यान चांद से सैंपल जुटाएगा। इसके बाद यह पृथ्वी पर आएगा। इस पूरे मिशन में लगभग 20 दिनों का समय लगेगा। स्पेसक्राफ्ट ओशियस प्रोसेलरम या ओशन ऑफ स्टॉम्र्स कहे जाने वाले चांद के विशाल लावा मैदान से दो किलोग्राम सैंपल इक करने का प्रयास करेगा, जहां इसके पहले पहुंचने का प्रयास नहीं किया गया है। पिछले 40 सालों में किसी देश का अंतरिक्ष से नमूने लाने की यह पहली कोशिश है। मिशन सफल होने पर चीन चांद से नमूने लाने वाला दुनिया का तीसरा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका और सोवियत संघ चांद के नमूने लाने के लिए अंतरिक्ष यात्री भेज चुके हैं।

Related Articles

Back to top button