Main Slideदेशबड़ी खबरविदेश

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय की बालिका से दुष्कर्म :-

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों की लड़कियों के साथ यहां बहुसंख्यक मुस्लिम कैसा घटिया सुलूक कर रहे हैं, यह मुस्लिम युवकों द्वारा अगवा की गई एक ईसाई समुदाय की नाबालिग बालिका ने यहां के मनावाधिकार संगठन को बताया। पीडि़ता ने इन संगठनों की सुरक्षा में पहुंचने पर बताया कि उसके घर के सामने से कुछ लड़कों ने उसका अपहरण करने के बाद एक महीने तक दुष्कर्म किया।

8-year-old girl raped, accused arrested | 8 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म,  आरोपी गिरफ्तार - Dainik Bhaskar

इसके बाद उसे स्थानीय मस्जिद में ले जा कर जबरदस्ती मुसलमान बनाया गया। अपहरण के दौरान ही उसे हलफनामे और वीडियो रिकॉर्डिंग में यह बयान देने के लिए मजबूर किया कि वह अपनी मर्जी से इस्लाम कुबूल कर रही है और अपहरण करने वालों में से एक लड़के से शादी भी अपनी मर्जी से कर रही है। फैसलाबाद की इस नाबालिग लड़की ने बताया कि उसने कई बार उनके कब्जे से भागने का प्रयास किया, अंतत: 20 नवंबर को वह भागने में सफल रही। इस दौरान उसके भाई ने उसकी मदद की। मानवाधिकार संगठन ह्यूमन राइट्स फोकस पाकिस्तान के अध्यक्ष नवीद वॉल्टर ने बालिका के लिए न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की पुलिस, न्यायपालिका और समाज से यहां के अल्पसंख्यकों को न्याय मिलने की वैसे भी कोई उम्मीद नहीं है। बल्कि अब इस बालिका और इसके परिवार को भीड़ द्वारा जान से मारे जाने का खतरा बढ़ गया है।

Related Articles

Back to top button