Main Slideदेशबड़ी खबर

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला कोरोना संक्रमित, मेदांता में भर्ती :-

प्रमुख एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला कोरोना संक्रमित पाये गए हैं। पूर्व सीएम चौटाला को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला कोरोना संक्रमित ,मेदांता  अस्पताल में भर्ती - Pioneer Hindi

सूत्रों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला की बीती रात तेजा खेड़ा फार्म हाऊस में तबीयत बिगड़ने के बाद आज तड़के करीब चार बड़े सिरसा जिला एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गुड़गाव स्थित मेदांता अस्पताल लाया गया। यहां जांच हुई जिसमें उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल वह यहीं इलाजरत है। दो दिन पहले ही वो अपने पोते करण चौटाला की शादी समारोह में सम्मिल हुए थे। करण अभय चौटाला के पुत्र हैं।

उल्लेखनीय है कि ओमप्रकाश चौटाला पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल के बेटे हैं। ओमप्रकाश चौटाला चार बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वर्ष 1989 में वो पहली हरियाणा के सीएम बने थे। ओमप्रकाश की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) (भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली एनडीए और कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए) दोनों का हिस्सा रह चुकी है।

Related Articles

Back to top button