Main Slideदेशबड़ी खबर

बढ़ती उम्र में वजन को नियंत्रित बनाए रखने के लिए, इन उपायों का करें इस्तेमाल :-

हमारे शरीर की बढ़ती उम्र के साथ कई प्रकार की परेशानियां और बीमारियां बढ़ जाती है।जिसमें हमारे शरीर का बढ़ता वजन और मोटापा मुख्य है।इससे हमारा शरीर हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय संबंधी रोगों का शिकार आसानी से हो जाता है।बढ़ती उम्र में हड्ड़ियां और मांसपेशियां कमजोर होने लगती है जिसके कारण हमारी शारीरिक एक्टिविटीज में कमी होने लगती है और इससे हमारे शरीर का वजन व मोटापा बढ़ने लगता है।इससे हमारा शरीर कई घातक रोगों का शिकार हो सकता है।ऐसे में आप बढ़ती उम्र में शरीर के वजन को नियंत्रित बनाए रखने के लिए निम्न उपायों का इस्तेमाल अवश्य करें |

Weight Loss Tips: To Get 6 Pack Abs Avoid These Fat-burning Mistakes -  Weight loss Tips: 6 पैक्स एब्स बनाने हाे ताे डाइट में शामिल करें हरी  पत्तेदार सब्जियां | Patrika News

शारीरिक एक्टिविटी को बनाए रखें— दें बढ़ावा
बढ़ती उम्र में शारीरिक एक्टिविटीज में कमी के कारण हमारे शरीर का वजन और मोटापा बढ़ने लगता है।इसलिए आप अपने वजन को नियंत्रित बनाए रखने के लिए शारीरिक एक्टिविटीज को बनाए रखें।इसके लिए आप बच्चों के साथ खेले और सुबह शाम पैदल सैर अवश्य करें।

डिनर में भरपेट भोजन ना करें—
आप दिन की शुरूआत हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ करें और दोपहर को हमेशा संतुलित भोजन करें।लेकिन रात का भोजन कम से कम करें।क्योंकि बढ़ती उम्र में भोजन ठीक प्रकार से नहीं पच पाता है और इससे हमारे शरीर में चर्बी बढ़ने लगती है।आप बढ़ती उम्र में वजन को नियंत्रित रखने के लिए रात के भोजन में कम कैलोरी युक्त भोजन का सेवन करें।

पर्याप्त मात्रा में पानी का करें सेवन—
पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करने से हमारे शरीर से हानिकारक पदार्थ बाहर निकल जाते है और इससे हमारा शरीर हाइड्रेट बना रहता है।साथ इससे हमारे शरीर का वजन भी नियंत्रित रहता है।ऐसे में आप नारियल पानी, नींबू पानी, फ्रूट जूस, वेजिटेबल जूस जैसे रसों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

Related Articles

Back to top button