Main Slideदेशबड़ी खबर

हिंदी विश्वविद्यालय कोलकाता केंद्र में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू :-

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के साल्टलेक, सेक्टर तीन, ईजेडसीसी-ऐकतान परिसर में स्थित क्षेत्रीय केंद्र, कोलकाता में एमए हिंदी साहित्य के नए सत्र की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो गयी हैं। केंद्र के प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ‘सुमन’ ने बताया कि नवंबर के पहले हफ्ते से ये कक्षाएं मुख्यालय वर्धा से ही संचालित हो रही थीं।

Education News News : उत्तराखंड सरकार ने राज्य के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों  को ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने की दी सलाह - uttarakhand govt advises colleges  varsities in state to ...

अब कोलकाता केंद्र ने अलग से इसका संचालन शुरू कर दिया है। इस बार मुख्यालय वर्धा से सहायक प्रोफेसर डॉ. हरप्रीत कौर भी नई अध्यापिका के रूप में केंद्र से जुड़ गयी हैं। डॉ हरप्रीत कौर हिंदी और पंजाबी की जानी-मानी कवयित्री-लेखिका एवं अनुवादक हैं। आपकी हिंदी एवं पंजाबी में एक-एक काव्य संग्रह, एक अनुदित काव्य संग्रह एवं अनुवाद पर आलोचनात्मक पुस्तक छपी हुई है। आपको साहित्य अकादमी, नई दिल्ली एवं भारतीय भाषा परिषद, कोलकाता का युवा पुरस्कार मिल चुका है।

Related Articles

Back to top button