Main Slideदेशबड़ी खबर

रैली आयोजित कर अपने ही लोगों की​ हत्या करवाती है भाजपा : ममता :-

सिलीगुड़ी के उत्तरकन्या अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की मौत को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा अपनी रैलियों में अपने ही लोगों को मार रही है। मंगलवार को रानीगंज में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ममता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा झूठ फैलाने में लिप्त है। वह धरना, रैली कर लोगों की हत्याएं करवा रही है। ममता ने कहा कि भाजपा बंगाल को टार्गेट कर उसे अशांत करने में लगी हुई है। गुजरात के तर्ज पर बंगाल में दंगा नहीं होने दिया जाएगा। सिलीगुड़ी घटना का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि पुलिस छर्रा इस्तेमाल ही नहीं करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तूफान की तरह दंगा नहीं करेंगे, तूफान की तरह घर नहीं जलाएंगे और लोगों को तकलीफ नहीं देंगे बल्कि तूफान की तरह काम से आगे बढ़ेंगे, क्योंकि काम करना हमारा कर्तव्य होता है।

mamta banerjee martyrs day rally: पश्चिम बंगाल: शहीद दिवस पर ममता बनर्जी ने  दिखाई ताकत, ईवीएम के बहाने बीजेपी पर अटैक - west bengal cm mamta banerjee  shows strength on martyrs day

भगवा के संरक्षण में फल-फूल रहे हैं कोयला माफिया
ममता ने कहा कि तृणमूल किसी भी हाल में केंद्र सरकार को सरकारी नियंत्रण वाली कोयला खदानों को बेचने की अनुमति नहीं देगी। ममता ने आरोप लगाया कि कोयला माफिया भगवा पार्टी के संरक्षण में फल-फूल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने पेशकश की थी कि अवैध (कोयला) खदानों को केंद्र और राज्य साथ मिलकर कानूनी मंजूरी दे। हालांकि केंद्र सरकार ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।

Related Articles

Back to top button