Main Slideदेशबड़ी खबरमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में कुएं में गिरी जीप, मारने वालों में छ: उत्तर प्रदेश के निवासी :-

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक जीप के कुएं में गिरने के कारण छह लोगों की मृत्यु हो गयी और तीन अन्य को सुरक्षित निकाल लिया गया।

मध्य प्रदेश में कुएं में गिरी जीप, मारने वालों में छ: उत्तर प्रदेश के निवासी  - Viral News INC

पुलिस सूत्रों के अनुसार महाराजपुर थाना क्षेत्र के दीवानजीकापुरा के समीप उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से आयी एक जीप देर रात दुर्घटनावश कुए में गिर गयी। इस वजह से छह लोगों की मृत्यु हो गयी और तीन अन्य को कुएं में से निकाल लिया गया। उन्हें मामूली चोट पहुंची है और सभी को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जीप को कुए से निकाल लिया है।

Related Articles

Back to top button