Main Slideदेशबड़ी खबर

भारत ने वर्ष 2020 में अमेरिका से 3.4 अरब डॉलर के हथियार खरीदे: डीएससीए :-

अमेरिका की डिफेंस सिक्योरिटी कोऑपरेशन एजेंसी (डीएससीए) के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भारत ने अमेरिका से वर्ष 2020 में 3.4 अरब डॉलर के हथियार खरीदे हैं, जबकि 2019 में 62 करोड़ अमेरिकी डॉलर के हथियार खरीदे थे।डीएससीए के अनुसार 2019 के मुकाबले पूरी दुनिया में उसके हथियारों की बिक्री 55.7 अरब डॉलर से घटकर वर्ष 2020 में 50.8 अरब डॉलर रह गई है।

हथियारों के लिए भारत की निर्भरता अमेरिका पर बढ़ी, 2020 में खरीद बढ़कर 3.4  अरब डॉलर पर पहुंची | Tea News

2017 में यह आंकड़ा 41.9 अरब डालर था। डीएससीए आंकड़ों के मुताबिक 2020 में अमेरिकी हथियारों के प्रमुख खरीदार भारत ने 2019 के 62 करोड़ डॉलर के मुकाबले 2020 में 3.4 अरब डॉलर, मोरक्को ने 1.24 करोड़ डॉलर से बढ़कर 4.5 अरब डॉलर, पोलैंड ने 67.3 करोड़ डॉलर से बढ़कर 4.7 अरब डॉलर, सिंगापुर ने 13.7 करोड़ डॉलर से बढ़कर 1.3 अरब डॉलर, ताइवान ने 87.6 करोड़ डॉलर से बढ़कर 11.8 अरब डॉलर और यूएई ने 1.1 अरब डॉलर से बढ़कर 3.6 अरब डॉलर की खरीददारी की है।

Related Articles

Back to top button