Main Slideदेशबड़ी खबर

आईफोन की फैक्ट्री में बवाल: कर्मचारियों ने की जमकर तोड़फोड, गाड़ियों में लगाई आग :-

कर्नाटक में एप्पल आईफोन बनाने वाली फैक्ट्री में जमकर तोड़फोड़ हुई है। आईफोन बनाने वाली फैक्ट्री फैक्ट्री राज्य के कोलार जिले के नरसापुर औद्योगिक क्षेत्र में है। मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने कर्मचारियों को कई महीनों से सैलरी नहीं दी थी जिसके उन्होंने जमकर बवाल मचाया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रदर्शनकारियों को वहां भगाया। इसके अलावा कुछ लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ है।

India - Newstrack

जानिए क्या है मामला
बताया जा रहा है कि कर्नाटक के कोलार जिले में नरसापुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित है। इस औद्योगिक क्षेत्र में ताईवान की एक कंपनी विस्ट्रॉन एप्पल आईफोन का निर्माण करती है। इस कंपनी की फैक्ट्री के कर्मचारियों ने खूब बवाल मचाया है।

नाराज कर्मचारियों ने कांच के दरवाजे और केबिन तोड़ दिए। कर्माचारी काफी देर तक उत्पात मचाते रहे। इसके साथ ही कर्मचारियों ने फैक्ट्री में खड़े कुछ वाहनों को फूंक दिया। इसके अलावा फैक्ट्री में जमकर पत्थरबाजी भी की गई है। इसके साथ ही कंपनी के बोर्ड में आग लगा दी। कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी ने उनको कई महीने से सैलरी नहीं दिया है। कंपनी सिर्फ बार-बार सैलरी देने का आश्वासन दे रही है, लेकिन उनको आज तक पैसे नहीं दिए गए। इससे उनका भर चलाना बेहद मुश्किल हो गया है। इसके बाद कर्मचारियों का गुस्सा भड़क गया औक उन्होंने कपंनी में जमकर तोड़फोड़ की है। कर्मचारियों के उत्पात मचाता देखे फैक्ट्री प्रबंधन ने तुंरत मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम पहुंची और हिंसक प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर मुश्तिल से कंट्रोल कर पाई। बताया जा रहा है पुलिस को भड़के कर्मचारियों को शांत करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। कंपनी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले जांच शुरू की है।

Related Articles

Back to top button