Main Slideदेशबड़ी खबर

इस घर को अनिल अंबानी और अड़ानी भी नहीं खरीद पाए थे, कीमत जानकर चौंक जाएंगे :-

देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और दामाद आनंद पीरामल चर्चा में बने हुए हैं। इसकी वजह ईशा और उनके पति आनंद पीरामल को गिफ्ट में मिला घर है।
ये घर ईशा के सास और ससुर ने अपने बेटे-बहू को शादी के बाद गिफ्ट में दिया है। अपनी खूबसूरती और खासियतों की वजह से ये घर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी कीमत के बारें में जो कोई भी जान रहा है, वो हैरान रह जा रहा है।
बता दें कि दो साल पहले 12 दिसंबर 2018 को ईशा और आनंद पीरामल दोनों ने मुंबई में सात फेरे लिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेटी की शादी पर अंबानी ने 720 करोड़ रुपये खर्च किए थे। आज आपको उनके घर अंदर की खूबसूरत तस्वीरें दिखाएंगे साथ ही उसकी कीमत भी बतायेंगे। इस घर को अनिल अंबानी और अड़ानी भी नहीं खरीद पाए थे, कीमत जानकर चौंक जाएंगे |
इस घर को अनिल अंबानी और अड़ानी भी नहीं खरीद पाए थे, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
आलीशान बंगले का नाम गुलीटा
सबसे पहले तो आपको उनके इस खूबसूरत से घर के नाम के बारें में बताते हैं। उनके आलीशान बंगले का नाम ‘गुलीटा’ है। जब इसकी तस्वीरें लोगों के सामने आई थीं तो इसे देखकर हर कोई चकित रह गया था।
ये बंगला करीब 50 हजार स्क्वायर फीट में फैला है। बाहर से ये डायमंड के आकार जैसा दिखाई है लेकिन अंदर ये किसी महल से कम नहीं है।
ये बंगला पांच मंजिला है और मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित है। जहां से समुद्र साफ साफ़ देखा जा सकता है। बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे कि ईशा अंबानी के ससुर अजय पीरामल ने वर्ष 2012 में इसे हिंदुस्तान यूनिलीवर से खरीदा था।
इस बंगले को अनिल अंबानी और गौतम अडानी भी खरीदना चाहते थे लेकिन तब अजय पीरामल ने इसकी सबसे ज्यादा बोली लगाकर इसे अपने नाम कर लिया था। इस घर को अनिल अंबानी और अड़ानी भी नहीं खरीद पाए थे, कीमत जानकर चौंक जाएंगे (फोटो:सोशल मीडिया)
ईशा अम्बानी के ससुर ने सबसे महंगी बोली लगाकर खरीदा था
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बंगले की कीमत करीब 450 करोड़ रुपये बताई जाती है। गौर करने वाली बात ये है कि इस बंगले में तीन बेसमेंट बने हुए हैं।
इनमें से दो सर्विस और पार्किंग के लिए हैं। पहले बेसमेंट में लॉन, वॉटर पूल और एक बड़ा कमरा है। वहीं ग्राउंड फ्लोर की बात करें तो यहां खूबसूरत एंट्रेस लॉबी है। ऊपर की मंजिलों पर लिविंग, डाइनिंग हॉल और बेडरूम हैं। इस घर को अनिल अंबानी और अड़ानी भी नहीं खरीद पाए थे, कीमत जानकर चौंक जाएंगे (फोटो:सोशल मीडिया)
ईशा अंबानी के घर काम करने वाले लोगों के लिए भी यहां बहुत सुविधा दी गई है। उनके लिए बंगले में अलग से सर्वेंट क्वार्टर बनाए गए हैं। जो कोई भी इस घर को देखता है। वो बस देखते ही रह जाता है।

Related Articles

Back to top button