Main Slideदेशबड़ी खबर

साल 2021 में शनि का प्रकोप: इन राशियों को बनाएंगे शिकार, जैसा होगा कर्म-वैसा फल :-

नया साल 2021 बस कुछ ही दिन में आने वाला है। तो आने वाला साल कैसा होगा ये सबके मन में चल रहा है। खासकर न्याय देव शनिदेव का प्रभाव किस पर बनेगा किस पर नहीं। शनिदेव वर्ष 2020 में अगले ढ़ाई वर्षों के लिए धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में मौजूद हैं। जहां पर ये साल 2022 तक रहेंगे। हालांकि शनि राशि परिवर्तन न करके नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। 20 जनवरी 2021 तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में रहेंगे जो सूर्य का नक्षत्र है।

राशिफल 12 दिसंबर: क्या है ग्रहों की चाल, मिलेगा लाभ या होगा भारी नुकसान,  जानें

जैसा कर्म वैसा फल
सूर्य पुत्र शनि को न्याय का देवता माना जाता है। ऐसा माना जाता है जो इंसान जैसा कर्म करता है उसे वैसा ही फल शनिदेव देते हैं। अच्छा कर्म करने वाले व्यक्ति को साढ़े साती या ढैया में भी फल भी अच्छा मिलता है। शनि का राशि परिवर्तन शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और शनि की महादशा का विभिन्न राशियों पर असर डालता है। लेकिन जान लें आने वाले साल 2021 में शनि देव कोई गोचर नहीं कर रहे हैं। शनिदेव इस साल 2020 में अगले ढ़ाई वर्षों के लिए धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में रहेंगे। शनि का राशि परिवर्तन नहीं होगा
शनि राशि परिवर्तन तो नहीं करेंगे मगर नक्षत्र परिवर्तन जरूर करेंगे। शनि 20 जनवरी 2021 तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में रहेंगे जो सूर्य का नक्षत्र है। मकर में प्रवेश के समय धनु राशि के लिए उतरती, मकर के लिए मध्य और कुम्भ राशि के लिए चढ़ती साढ़े साती का असर रहेगा। शनिदेव मकर राशि में 18 जनवरी 2023 तक स्वगृही रहेंगे। इस बीच 30 अप्रैल 2022 से 9 जुलाई 2022 तक कुम्भ राशि में गोचर करेंगे। शनिदेव बुजुर्गों और गरीबों की सेवा से जल्दी खुश होते हैं, इसलिए राशि में भी यदि शनि की साढ़ेसाती है, तो अपने से बड़ों का सम्मान करना कभी न भूलें। गरीबों की भी मदद करते रहें। शनि की साढ़ेसाती में आप निचे दिए गए उपाय भी लाभकारी माने जाते हैं।

इन राशियों के लिए खुशी की सौगात
7 राशियों- कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु , मकर और मीन राशि वालों के लिए शनि देव खुशियों की सौगातें देंगे। मिथुन, सिंह और कुंभ राशि वालों को खास तौर पर संभलकर रहना होगा। मेष, वृषभ और कर्क राशि वालों को मिलेजुले परिणाम मिलेंगे।

मिलेंगे मिलेजुले परिणाम
मेष इस राशि वालों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पिता जी को कुछ शारीरिक कष्ट उठाना पड़ सकता है। पिता से संबंधों और सेहत को लेकर सावधानी रखनी होगी लेकिन कार्यक्षेत्र में आप सफलता की उम्मीद कर सकते हैं।

वृषभ इस राशि वालों वर्ष की शुरुआत में शनि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में रहेंगे, जिसके चलते आपको मिले-जुले नतीजे मिलेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। हालांकि इस दौरान आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आपके भाई-बहनों के लिए समय अच्छा नहीं है और उन्हें कुछ समस्या हो सकती है।

कर्क इस राशि वालों को भी मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में शनि के प्रवेश से आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं, साथ ही दाम्पत्य जीवन में भी थोड़ा तनाव होने की आशंका हो सकती है। हालांकि कारोबार से जुड़े जातकों के लिए ये समय बेहतर रहने की उम्मीद है। व्यापार में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। इनके लिए साल 2021 है खराब
मिथुन इस राशि वालों की जिंदगी में कुछ उतार-चढ़ाव आएंगे। कुछ कामों में असफलता भी मिल सकती है, जिस वजह से मानसिक तनाव भी होगा। अपने स्वास्थ का विशेष ख्याल रखें क्योंकि इस गोचर के दौरान मिथुन राशि के जातकों को कोई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है। आर्थिक मामलों में में भी आपको संभल कर रहने की जरूरत है।

सिंह इस राशि वालों को स्वास्थ्य को लेकर बहुत-बहुत सावधान रहने की जरूरत है। इस साल आपको अपने विरोधियों पर दबाव बनाने में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने वाले लोगों को सफलता मिलेगी। पार्टनर से किसी बात पर तकरार हो सकती है। इस साल आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं, विदेश यात्रा के लिए प्रबल योग बन सकते हैं। कुंभ इस राशि वालों के लिए शनि का यह गोचर खास अच्छा रहने वाला नहीं है। दांपत्य जीवन में कुछ बड़ी समस्याएं आ सकती हैं। इसके अलावा सेहत के लिहाज से भी आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है लेकिन व्यापार के क्षेत्र से जुड़े जातकों को सफलता मिलने के योग हैं।

इन पर बरसेगी शनी की कृपा अपार
कन्या इस राशि वालों के लिए शनि का गोचर बहुत शानदार रहने वाला है। आपके संतान के विदेश जाने के योग प्रबल होंगे। प्यार के मामले में ये गोचर अच्छा है और कुछ लोगों का प्रेम विवाह भी हो सकता है। श्रवण नक्षत्र में शनि के संचरण से आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग हैं। धन आगमन के स्रोत बढ़ेंगे।

तुला इस राशि वालों को शनि देव के इस गोचर से प्रॉपर्टी के क्षेत्र में लाभ हो सकता है। अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो इस गोचर काल में ही खरीदना आपके लिए शुभ होगा। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत होगा लेकिन गोचर काल के दौरान माता के स्वास्थ का विशेष ध्यान रखें क्योंकि उन्हें कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं।

वृश्चिक इस राशि वालों को शनि गोचर से काफी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कई महत्वपूर्ण कार्यों में भी सफलता मिलेगी, जिससे आपकी जिंदगी में खुशियां ही खुशियां रहेंगी। अचानक से धन लाभ होने के भी आसार हैं। इस दौरान भाई-बहनों के विदेश जाने के भी योग बन सकते हैं। गोचर काल के दौरान आपका भाग्य आपका पूरा-पूरा साथ देगा। अगर लम्बे समय से कोई काम अटका है तो वो भी इस समय पूरा हो सकता है।

धनु इस राशि वालों के लिए भी शनि गोचर बहुत शुभ व सकारात्मक फल देने वाला है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। श्रवण नक्षत्र में शनि के आने से आपके जीवन में अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। इस दौरान आपको कोई पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है।

अचानक ही धन की भी संभावना
मकर इस राशि वालों के लिए शनि के इस गोचर से पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। इसके अलावा इस दौरान आपको कहीं से अचानक ही धन की प्राप्ति होने की भी संभावना है। पैतृक संपत्ति से जुड़े कामों में तेजी आ सकती है। मकर जातकों के दांपत्य जीवन में तनाव रहने के आसार हैं लेकिन आपको आपके ससुराल पक्ष की तरफ से भरपूर सहयोग मिलेगा।
मीन इस राशि वालों भाग्यशाली रहने वाले हैं क्योंकि शनि के इस गोचर का मीन जातकों को काफी सकारात्मक प्रभाव मिलने के आसार हैं। आप अपने विरोधियों पर विजय पाने में कामयाब रहेंगे। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं, इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेने वालों के लिए भी ये समय बेहतरीन है। इस समय के दौरान अपकी कई इच्छाएं पूरी होंगी।

साढ़ेसाती में उपाय
शनिवार को ‘ॐ प्रां प्रीं प्रौं शनैश्चराय नम:’ का जाप करना चाहिए।हर महीने की अमावस्या आने से पूर्व अपने घर व व्यापार स्थल की सफाई, धुलाई जरूर करें और वहां सरसों तेल का दीपक भी जरूर जलाएं।गुड़ व चने से बनी किसी चीज का हनुमान जी को भोग लगाएं फिर जितने ज्यादा लोगों को हो सके बांटना चाहिए।शनि मृत्युंजय स्तोत्र, दशरथ कृत शनि स्तोत्र का 40 दिन तक पाठ अवश्य करें।

Related Articles

Back to top button