Main Slideदेशबड़ी खबर

लड़की की तलाश में 46 दिन तक हुलिया बदलकर भटकती रही पुलिस :-

देश की राजधानी दिल्ली की पुलिस ने 15 साल की अपहृत लड़की को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल रिहा करा लिया है। नाबालिग लड़की को राजौरी गार्डन इलाके से कई दिनों पहले अगवा किया गया था।

उसके बारें में पता लगाने और इसे रिहा कराने के लिए दो पुलिसकर्मी, मेवात में 46 दिन तक स्थानीय लोगों की तरह हुलिया बनाकर रहे थे। तब जाकर लड़की के बारें में पुलिस को सुराग मिला था।

समालोचन |Page 35, Chan:39383031 |RSSing.com"

 

उसके बाद उसे अपहरणकर्ताओं की कैद से आजाद कराया जा सका। पुलिस ने बच्ची को बदरपुर बॉर्डर के पास से बरामद किया है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। उस पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप है। पकड़े गये आरोपी की पहचान शोएब खान के तौर पर हुई है।

पश्चिमी दिल्ली पुलिस के डीसीपी दीपक पुरोहित ने बताया कि शोएब ने एसके सिन्हा नाम से फेसबुक पर अपना प्रोफाइल बना रखा था। जिसके जरिये उसने इस कृत्य को अंजाम दिया था।

दरअसल शोएब ने फेसबुक पर राजौरी गार्डन इलाके में रहने वाली 15 साल की एक लड़की से नाम बदलकर दोस्ती की और फिर लड़की को लेकर उसके घर से भाग गया। पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की तो लड़की के सोशल मीडिया

प्रोफाइल से मालूम पड़ा कि वह फेसबुक पर एसके सिन्हा नाम के एक शख्स से लगातार बातचीत कर रही थी। उसके बाद जब पुलिस ने एसके सिन्हा की प्रोफाइल चेक किया तो मालूम पड़ा एसके सिन्हा का असली नाम तो शोएब खान है। उसने फेक आईडी बना रखी है। वह , मेवात इलाके का रहने वाला है। 23 अक्टूबर को लड़की को अगवा किया, दोस्त के घर ले जाकर किया रेप
पुलिस को जो जानकारी मिली है। उसके मुताबिक शोएब 23 अक्टूबर को लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचा था। फिर वहां से आजमगढ़ गया और वहां कुछ दिन अपने दोस्तों के पास छिपा रहा।

आरोप है कि शोएब ने वहां पर नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसके बाद उसे लेकर मेवात पहुंच गया।
वहीं पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू की तो उन्हें शोएब के बारे में पता चला।

इसके लिए दो पुलिसकर्मियों (सब इंस्पेक्टर प्रकाश और हवलदार शौकत )को मेवात में आरोपी के घर का पता लगाने और वहां पर अगवा की गई नाबालिग के बारे में जानकारी लेने के लिए भेजा गया।

दोनों पुलिसकर्मी 46 दिन तक हुलिया बदलकर मेवात में घूमते रहे।आखिरकार 8 दिसंबर को इन्हें कामयाबी मिली, जब इन्होंने बदरपुर बॉर्डर के पास से नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया।इतना ही नहीं आरोपी को भी अरेस्ट कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button