दिल्ली एनसीआरप्रदेश

ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली में चल रहा था नशे का काला कारोबार, गिरोह के एक बदमाश हुआ गिरफ्तार

द्वारका जिला पुलिस के एंटी नारकोटिक्स स्क्वायड ने गांजा तस्करी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरेपित के कब्जे से पुलिस ने 130 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने 28 लाख 40 हजार रुपये भी आरोपित के पास से बरामद किए हैं। यह रकम आरोपित ने गांजा तस्करी के माध्यम से ही कमाया गया था।

आरोपित की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई है। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह पिछले दो वर्षों से नशे के काले धंधे में लिप्त है। गांजे की खेप वह ओडिशा से लेकर दिल्ली आता था और यहां अलग अलग लोगों को बेचता था। नशे के काले कारोबार में तगड़ी आमदनी होने पर फरीदाबाद में घर खरीद लिया। दो वर्षों के दौरान वह कभी पुलिस की पकड़ में नहीं आया लेकिन इस बार उसे द्वारका जिला पुलिस ने दबोच लिया।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि उत्तम नगर इलाके से संजीव को 15 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। वह इलाके में गांजे की खेप आपूर्ति करने आया था। उसके पास से तब तलाशी के दौरान करीब पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। एसीपी विजय सिंह यादव की देखरेख व इंस्पेक्टर राम किशन के नेतृत्व में गठित टीम ने पुलिस हिरासत में जब उससे पूछताछ के बाद कई जगह पर छापेमारी की गई।

पुलिस ने संजीव के फरीदाबाद स्थित घर में छापा मारा। यहां से 125 किलाेग्राम गांंजा बरामद किया गया। इसके अलावा 28 लाख 40 हजार रुपये भी बरामद किए गए। संजीव से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि वह मूल रूप से बिहार के भागलपुर स्थित चंपापुर गांव का रहने वाला है। एक दशक पूर्व वह काम की तलाश में दिल्ली आया था। यह चिराग दिल्ली इलाके में कुछ दिन उसने टैक्सी चलाई। इसी दौरान उसे एक सवारी ने गांजा तस्करी का सुझाव दिया। धीरे धीरे वह इसी काम में जुट गया।

 

Related Articles

Back to top button