उत्तराखंडप्रदेश

उत्तराखंड: मानव संसाधन मंत्री निशंक ने कहा- नया कृषि कानून किसानों के हित में हैं…

नए कृषि कानून के समर्थन में भाजपा की गुरुवार को आयोजित किसान रैली सफल रही। कड़ाके की ठंड और विपक्षी पार्टियों की तमाम अड़ंगेबाजी के बाद भी बड़ी संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर के साथ मोदी मैदान में जुटे। इस बीच उन्होंने नए कानून को अपने हित में बताते हुए विरोध करने वालों को करारा जवाब दिया। रैली को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसानों को बिचौलियों से मुक्ति दिलाने के लिए नए कानून बनाए गए हैं।

अब किसान देश के किसी भी हिस्से में बिना मंडी शुल्क दिए उत्पाद बेच सकते हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। इस बीच उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। बोले कि राजनीतिक जमीन खिसक गई तो अब कांग्रेस किसानों को बरगला रही है। उन्होंने साफ किया कि नए कानून से न तो मंडी खत्म होगी और न ही न्यूनतम समर्थन मूल्य। निशंक ने कहा कि कांट्रेक्ट खेती में कोई दिक्कत नहीं है। अनुबंध के तहत समय से भुगतान हो जाएगा। उपज की अच्छी कीमत मिलेगी। किसान जब चाहें अनुबंध तोड़ सकते हैं। किसान कांग्रेस की कथनी-करनी को समझ चुके हैं। अब वे बहकावे में नहीं आने वाले। प्रधानमंत्री देश के उत्थान के साथ ही किसानों के हित में निरंतर काम कर रहे हैं।

दम है तो बहस करे कांग्रेस

कृषि से जुड़े तीनों नए कानूनों की प्रतियां दिखाते हुए निशंक ने कांग्रेस को बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर निम्नस्तरीय राजनीति न करे। दम है तो मुद्दे पर बहस करे। कांग्रेस के पांच साल के शासन में धान व गेहूं की 3.74 करोड़ एमटी की खरीदारी हुई थी, जबकि भाजपा शासन में इतने साल में ही आठ लाख एमटी करोड़ की खरीदारी हुई। इससे साफ होता है कि भाजपा किसानों का हित सोचती है।

कृषि कानून किसानों के हित में

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि नए कृषि कानून किसानों के हित में हैं। कांग्रेस की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि वह राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए स्थानीय पार्टियों के समक्ष गिड़गिड़ा रही है। नए कृषि कानून के तहत किसान जहां पर अधिक कीमत मिलेगी, वहां माल बेच सकते हैं। कांग्रेस को यही बात हजम नहीं हो रही।

सच्चे किसान प्रधानमंत्री के साथ  

रैली में मौजूद शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि देश के सच्चे किसान प्रधानमंत्री के साथ हैं। कुछ लोग किसानों को बेवजह गुमराह कर रहे हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। किसान सच्चाई जान गए हैं।

रैली में रुकावट डालने की कोशिश

महाराजा रणजीत सिंह पार्क में चल रहे कांग्रेस, आप कार्यकर्ताओं के धरना प्रदर्शन के सामने से कृषि बिल के समर्थन में विधायक राजकुमार ठुकराल की रैली गुजरी। इस बीच रैली में संतरे और काले झंडे दिखाकर व्यवधान डालने की कोशिश हुई। बैरीकेडिंग तोड़कर मोदी मैदान में आयोजित किसान रैली में शामिल ट्रैक्टर ट्राली पर भी चढऩे की कोशिश की गई। पुलिस फोर्स के साथ मौजूद एसएसपी दलीप ङ्क्षसह कुंवर ने किसी तरह से मामला संभाला।

कैबिनेट मंत्री के काफिले पर फेंकी चूडिय़ां

किसान रैली में शामिल होने जा रहे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के काफिले पर मुख्य बाजार में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अरोरा एवं प्रीत ग्रोवर ने चूडिय़ां फेंकी। हालांकि मंत्री कांग्रेसियों को नमस्कार करते हुए आगे बढ़ गए।

 

Related Articles

Back to top button