LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशदेशव्यापार

मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज स्थित इफको फूलपुर फैक्ट्री में गैस रिसाव से लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद प्रयागराज में इफको फूलपुर फैक्ट्री में गैस रिसाव से लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री जी ने प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने  दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री जी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना के कारणों की जांच करने के निर्देश भी दिए हैं।

Related Articles

Back to top button