प्रदेशमहाराष्ट्र

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना प्रतिबंधों लॉकडाउन को 31 जनवरी तक बढ़ाया

ब्रिटेन से आए कोरोना के नए स्‍ट्रेन के प्रसार को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लॉकडाउन प्रतिबंधों को 31 जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया है। महाराष्ट्र उन पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है, जोकि देश के कुल सक्रिय COVID-19 मामलों में 60 प्रतिशत योगदान दे रहे हैं।

राज्‍य सरकार द्वारा जारी विज्ञप्‍ति में कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 वायरस के फैलने का खतरा है। इसलिए वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कुछ आपातकालीन उपाय उठाए जा रहे हैं, जिसमें राज्य में लॉकडाउन को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।

29 दिसंबर को जारी पत्र में कहा गया है कि समय-समय पर दी जाने वाली गतिविधियों को जारी रखा जाएगा। राज्य में आर्थिक गतिविधि की अनुमति देने के लिए सरकार ने एमएचए दिशानिर्देशों के अनुसार कई लॉकडाउन प्रतिबंधों को कम कर दिया है।

नवंबर में सरकार ने पूजा स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति दी थी। इसके अतिरिक्त कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के स्कूल भी राज्य के कुछ हिस्सों में फिर से खोल दिए गए थे।

महाराष्ट्र का कोरोना केसलोड मंगलवार को बढ़कर 19,25,066 हो गया, क्योंकि इसमें 3,018 नए मामले दर्ज किए गए थे। 69 नई मृत्यु के साथ राज्य में मृत्यु का आंकड़ा 49,373 पर पहुंच गया।

वर्तमान में राज्य में कोरोना वायरस बीमारी के 54,537 सक्रिय मामले हैं।

Related Articles

Back to top button