दिल्ली एनसीआरप्रदेश

दिल्ली के संगम विहार में शर्मनाक वारदात, संपत्ति विवाद में बुजुर्ग मां की पिटकर घायल अवस्था में ही घर से निकाला

दिल्ली के संगम विहार में बेटा-बहू ने संपत्ति विवाद में बुजुर्ग मां की पिटाई कर दी और घायल अवस्था में ही घर से निकाल दिया। आरोपियों ने यह शर्मनाक वारदात दो जनवरी की रात अंजाम दी। सर्द रात में ही घायल 60 वर्षीय बुजुर्ग एम्स पहुंचीं। इस बीच महिला की बड़ी बहू से सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची संगम विहार थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित बुजुर्ग महिला बबली परिवार के साथ संगम विहार एच ब्लॉक में रहती हैं। बुजुर्ग के दो बेटों की शादी हो गई है जो अपने-अपने परिवार के साथ घर के भूतल और पहले तल पर रहते हैं। बुजुर्ग का बड़ा बेटा गांव गया हुआ था। इस दौरान छोटे बेटे बादल और उसकी पत्नी ने बुजुर्ग से संपत्ति के लिए लड़ाई की और इस दौरान उनकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, घायल हालत में ही बुजुर्ग को घर से निकाल दिया।

घायल अवस्था में बुजुर्ग घर के बाहर बैठी रहीं। महिला की बड़ी बहू ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच तबीयत बिगड़ने पर बुजुर्ग खुद ही अस्पताल पहुंचीं। सूचना पर पहुंची संगम विहार थाना पुलिस ने अस्पताल में ही महिला के बयान लिए और आरोपी बेटे व पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

Related Articles

Back to top button