LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशदेश

उत्तर प्रदेश : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बदायूं गैंगरेप को लेकर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में गैंगरेप के बाद महिला की हत्या के मामले में महिला आयोग की एक सदस्य के बयान की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कड़ी अलोचना करते हुए सवाल उठाए है. प्रियंका ने कहा कि महिलाएं इस प्रशासनिक प्रणाली और बदजुबानी को माफ नहीं करेंगी.

प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को अपनी फेसबुक वाल पर पोस्ट किया क्या इस व्यवहार से हम महिला सुरक्षा सुनिश्चित कर पाएंगे. महिला आयोग की सदस्य बलात्कार के लिए पीड़िता को दोषी ठहरा रही हैं.

बदायूं प्रशासन को ये चिंता है कि इस केस का सच सामने लाने वाली पीड़िता की पोस्टमार्टम लीक कैसे हुई उन्होने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि क्या इस व्यवहार से हम महिला सुरक्षा सुनिश्चित कर पाएंगे? महिला आयोग की सदस्य बलात्कार के लिए पीड़िता को दोषी ठहरा रही हैं. महिलाएं इस प्रशासनिक प्रणाली को व इस बदजुबानी को माफ नहीं करेंगी.

गौरतलब है कि, राष्‍ट्रीय महिला आयोग की सदस्‍य चंद्रमुखी देवी ने बदायूं में पीड़ित परिवार के घर का दौरा किया था और पुलिस अधिकारियों से जानकारी हासिल की थी. बाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था

बदायूं गैंगरेप: राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल, कहा- महिलाएं माफ नहीं करेंगी

कि यदि शाम के समय महिला मंदिर जाते समय परिवार के किसी सदस्य को साथ ले जाती तो इस जघन्य वारदात को टाला जा सकता था. हालांकि उन्होने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. अगर पुलिस सक्रिय होती तो ये घटना नहीं हो सकती थी.

बता दें कि, आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता के साथ सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है.

जिलाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि गुरुवार रात को महंत सत्यनारायण को उघैती पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में उसके एक अनुयायी के घर से गिरफ्तार किया गया.

Related Articles

Back to top button